उरई में विशालकाय रावण का पुतला दहन देखने हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी, गल्ला मंडी स्थित गल्ला व्यापार संघ की ओर से हर वर्ष विजयादशमी (दशहरा) पर्व पर परम्परागत रूप से राम रावण का युद्ध होता है। सबसे पहले गल्ला व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने राम, लक्ष्मण, हनुमान का तिलक लगाकर अभिनंदन किया। राम की जयकार से आसमान गूंज उठा राम रावण का युद्ध होने के बाद रावण दहन की परम्परा सम्पन्न हुयी। गल्ला मंडी स्थित मैदान में सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने सभी को विजयादशमी की शुभकामनाएं दी और कहा कि हम सभी को अपने जीवन में राम के आदर्श को अपनाना चाहिए हमेशा असत्य पर सत्य की जीत होती है।
अंत में गल्ला मंडी व्यापारी संघ द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया और एक दूसरे को पान खिलाकर विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं।
अनिल कुमार ओझा ब्यूरो चीफ जिला -जालौन उरई (उ.प्र.)