थाना गागलहेडी प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीमो की दो बडी कार्रवाई,एक शराब तस्कर अवैध शराब सहित गिरफ्तार,दो का शांतिभंग में हुआ चालान एसएसपी रोहित सिंह सजवान, एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक एवम एसपी देहात सागर जैन के कड़े निर्देशो के चलते जनपद भर में अपराधियों पर जारी धड़ाधड़ कार्रवाई अपराध की दुनिया के बादशाहों पर धड़ाधड़ कार्रवाई कर उन्हें जेल की सलाखें दिखाने वाले एवम नशा तस्करी के इस अवैध धंधे को जमींदोज करने वाले थाना बिहारीगढ़ प्रभारी विनोद कुमार के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम प्रभारी उपनिरीक्षक सुखबीर सिंह ने आज अपने सहयोगी दल कांस्टेबल लवलेश राठी एवम गौरव पंवार के सहयोग से चैकिंग के दौरान गांव सतपुरा से एक बड़े अपराधिक इतिहास वाले चरस कारोबारी निखिल उर्फ जानी पुत्र संजय निवासी ग्राम नौरंगपुर को 150 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।आपको बता दें,कि थानाध्यक्ष विनोद कुमार की पुलिस टीम अभी हाल ही में स्मेक तस्करो से लाखों की स्मेक बरामद कर चुकी हैं।और यही नहीं इससे पहले भी थाना बिहारीगढ़ पुलिस ने नशे का अवैध कारोबार करने वाले न जाने कितने नशा तस्करो को जेल भेज चुकी है।जबकि थाना फतेहपुर प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक आशीष कुमार एवम सौरभ यादव ने मय हमराही फोर्स के साथ एक जबरदस्त कामयाबी हासिल करते हुए चेकिंग के दौरान गांव माण्डुवाला से एक स्मेक तस्कर नौशाद पुत्र जमशेद निवासी ग्राम खुजनावर को 12,93 ग्राम अवैध स्मेक के साथ किया गिरफतार।पकड़े गए नशा कारोबारी का अपराधिक इतिहास भी चौंकाने वाला इसके अलावा थाना नानौता प्रभारी अमित नागर के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम सब इंस्पेक्टर रामचरण सिंह, धीरज सिंह, नीरज सिंह एवम लोकेश कुमार ने अपने सहयोगी दल के सहयोग से आज एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए चेकिंग के दौरान सहारनपुर हाईवे के पास से एक मोबाइल फोन चोर को गिरफतार कर चोरी के तीन मोबाइल फोन एवम एक हजार रूपए नकद के साथ गिरफ्तार किया।आपको बता दें, कि एक मोटर साइकिल व मोबाइल फोन चोरी होने की रिपोर्ट थाना नानौता में दर्ज थी, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने इस शातिर मोबाइल फोन चोर को गिरफतार कर लिया।जबकि थाना मिर्जापुर प्रभारी बीनू सिंह चौधरी के कुशल नेतृत्व वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक नितिन कुमार ने मय हमराही फोर्स के साथ माननीय न्यायालय के आदेशों निर्देशो का सख्ती के साथ पालन करते हुए एनडीपीएस एक्ट के मामले के एक शातिर वारंटी जब्बार पुत्र अनवर निवासी ग्राम बिडौली थाना झिंझाना जनपद शामली को किया गिरफतार।इसके अलावा थाना तीतरों प्रभारी संजीव शर्मा के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजकुमार,उपनिरीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह एवम शंशाक गिरी ने अपनी पुलिस टीम के सहयोग से जहां,दो वांछित अभियुक्तों महबूब उर्फ बोबी पुत्र ताजअली एवम फैजान पुत्र महबूब उर्फ बोबी दोनों ही निवासी ग्राम धानवा को ग्राम हिंड थाना भवन जनपद शामली से गिरफ्तार किया, तो वहीं इंस्पेक्टर संजीव शर्मा की ही पुलिस टीम उपनिरीक्षक रोहन सिंह ने अपनी सहयोगी टीम के सहयोग से जबरदस्त कामयाबी हासिल करते हुए एक शातिर वारंटी राहुल पुत्र राजबीर निवासी ग्राम रादौर को गिरफतार किया।आपको बता दें,तीतरों पुलिस टीम ने माननीय न्यायालय के आदेशों निर्देशो का कड़ाई के साथ पालन करते हुए इस शातिर वारंटी को पकडा।इसके अलावा थाना गागलहेडी प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक प्रवेश शर्मा ने अपनी एक बडी पुलिस टीम के साथ चेकिंग के दौरान हाईवे से गांव खजूरी की और जाने वाले रास्ते स्थित आम के बाग के पास से, उस समय पकड़ा, जब यह शराब तस्कर चेकिंग कर रही पुलिस टीम को देखते ही आम के बाग में जा छुपा, जिसे पुलिस ने बाग से ही पकड़ लिया, जब इस शराब माफिया जमीर पुत्र हातिम निवासी ग्राम घोघरेकी की तलाशी ली गई,तै पुलिस टीम ने इसके कब्जे मोके से 22 पव्वे देशी शराब महबूबा उत्तर प्रदेश मार्का बरामद की। इसके अलावा इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक उपेन्द्र ने मय हमराही फोर्स के सहयोग से दो लोगों आजाद पुत्र हाजी शहजाद व शहरोज पुत्र हाजी शहजाद दोनों ही निवासी ग्राम मक्काबांस का शांतिभंग में किया चालान।आपको बता दें,कि यह दोनो भाई आपस एक बड़ा विवाद कर क्षेत्र की शांति व्यवस्था में खलल डालने का प्रयास कर रहे थे।यही पर गस्त कर रही पुलिस टीम ने इन दोनों को काफी समझाने बुझाने का प्रयास किया,जब यह लोग नहीं माने,तो पुलिस को इन दोनों का शांतिभंग में चालान करना पड़ा।
रिपोर्ट रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़