नरेश सोनी हजारीबाग संवाददाता
इचाक प्रखंड के मंगुरा मैदान में मंगुरा व करियातपुर पंचायत के क्रिकेट टीम के द्वारा संयुक्त रूप से टेनिस बॉल नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता गौतम कुमार, अभय कुमार सिंह, करियातपुर पंचायत के मुखिया मोदी कुमार, पुर्व मुखिया मनोज मेहता, सुनील कुमार मेहता, केवल मेहता, ड़ेगलाल मेहता,चतर्गुन मेहता, लखमन किशोर मेहता, सोनु कुमार, भोला मेहता इत्यादि की उपस्थिति में भव्य उद्घटन हुआ। गौतम कुमार ने कहा कि यह मैच प्रखंड के लिए एतिहासिक है। युवाओ को खेल के प्रति उत्सुकता देखने को मिल रही। खेल के आयोजन में मुख्य भूमिका सुरेंद्र कुमार, अनिल राम, शुभम कुमार सोनी, अजीत कुमार, निरंजन कुमार, हर्ष कुमार, काजु साव के नेतृत्व में आयोजन हुआ।