मिशन शक्ति फेज-5
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान एवम पुलिस अधीक्षक देहात सागर जैन के दिशा निर्देश पर जनपद भर में महिलाओं की सुरक्षा सम्मान हेतु विभिन्न स्कूलों/कालेजों मे मिशन शक्ति फेज-5 के कार्यक्रम लगातार जारी
इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार शर्मा के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम महिला सशक्तिकरण के कार्यक्रमो ने सरसावा क्षेत्र में मचाई धूम,जहां पर बैठकें आयोजित कर महिलाओं/बालिकाओं को सरकार द्वारा जारी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी
इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार शर्मा की एन्टीरोमियो पुलिस टीम ने आंगनबाड़ी केंद्र मे महिलाओं/बालिकाओं को सरकार द्वारा जारी विभिन्न हेल्प लाइन नंबरो के बारे में कराया अवगत
सभी महिलाओं एवम बालिकाओं तथा छात्राओं को पुलिस टीम की और से मिशन शक्ति फेज-5 की पुस्तके एवम पम्पलेट भी वितरित किए गए
मिशन शक्ति फेज-5 के मोके पर जनपद भर में पुलिस की और से चल रहे विभिन्न कार्यक्रम लगातार जारी रहे।महिलाएं एवम बालिकाए जानती है,कि उन्हें अपनी एवम अपने परिवार की रक्षा खुद करनी चाहिए।महिला सशक्तिकरण के यह कार्यक्रम शहर से लेकर देहात तक स्कूल/कालेजों एवम गांव गांव में बैठके आयोजित कर किए जा रहे हैं।थाना सरसावा प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा के कुशल निर्देशन में उनकी पुलिस टीमे भी गांव गांव जाकर महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान के लिए लगातार जागरूक करने का काम कर रही है।कल भी इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार शर्मा की पुलिस टीम चिलकाना रोड स्थित आंगनवाड़ी कार्यालय पंहुची,जहां पर एन्टीरोमियो पुलिस टीम ने महिलाओं एवम बालिकाओं को जागरूक करते हुए कहा,कि महिलाएं अपनी सुरक्षा सम्मान की लड़ाई के लिए बहुत कुछ कर सकती है।इस मोके पर महिला उपनिरीक्षक अक्षिता सिंह ने बालिकाओं को सरकार द्वारा जारी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी,तथा सरकार के विभिन्न हेल्पलाइन नंबरो के बारे में भी अवगत कराया।इस जागरूकता कार्यक्रम में अक्षिता सिंह ने मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिलाओं व बालिकाओं को कानूनी प्रावधानों जैसे की शिक्षा का अधिकार,दहेज प्रथा,बाल विवाह,घरेलू हिंसा,साइबर अपराध की जानकारी दी एवम बच्चों के साथ होने वाले योन उत्पीडन छेड़छाड़ एवम सोशल मीडिया पर होने वाले दुष्प्रयोग से बचने के लिए भी जागरूक किया।इस मोके पर सभी महिलाओं एवम बालिकाओं को मिशन शक्ति फेज-5 की पुस्तके व पम्पलेट भी वितरित किए गए।
रिपोर्ट रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़