पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में शहीद पुलिस कर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीदों को श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए उन्हें याद किया गया। पुलिस लाइन में एसपी ने पुलिस कर्मियों को स्मृति दिवस के बारे में जानकारी देते हुए कर्तव्यनिष्ठा का संकल्प दिलाया। साथ ही पुलिस कर्मियों को सत्य, निष्ठ और ईमानदारी के साथ काम करने की सलाह दी।
सोमवार को पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। इस दौरान एसपी डॉ दुर्गेश कुमार एएसपी प्रदीप कुमार वर्मा और सीओ उमेश सिंह पांडेय सहित तमाम पुलिस कर्मियों ने शहीद पुलिस के जवानों को नमन कर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पुलिस जवानों द्वारा शहीदों को शोक सलामी दी गई। भारतीय पुलिस बलों के जवानों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश पुलिस और अन्य राज्यों के पुलिस जवानों द्वारा किए गए उनके त्याग, बलिदान को याद कर उनके सम्मान में अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी पुष्प चक्र अर्पित कर उनको याद किया। एसपी ने पुलिस के शहीद जवानों के त्याग, बलिदान पर प्रकाश डालते हुए जवानों को संयमित होकर पूर्ण अनुशासन के साथ सतर्कता से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाहन करने की सलाह दी। इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन डॉ देवेंद्र पचौरी,क्षेत्राधिकारी कोंच अर्चना सिंह,क्षेत्राधिकारी माधौगढ़ श्री राम सिंह,क्षेत्राधिकारी जालौन शैलेन्द्र बाजपेई,क्षेत्राधिकारी कालपी अवधेश सिंह, प्रतिसार निरीक्षक पारसनाथ चौधरी मौजूद रहे।
अनिल कुमार ओझा ब्यूरो चीफ जिला -जालौन उरई (उ.प्र.)