Indian tv news /ब्यूरो चीफ. करन भास्कर चन्दौली उत्तर प्रदेश
चन्दौली जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने अपने अधिकारों का उपयोग करते हुए चंदौली जनपद में 1 नवंबर को अवकाश घोषित किया है और कहा है कि 31 अक्टूबर के साथ-साथ कुछ जगहों पर 1 नवंबर को भी दीपावली का पर्व मनाया जा रहा है।चंदौली जिले के जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने अपने अधिकारों का उपयोग करते हुए चंदौली जनपद में 1 नवंबर को अवकाश घोषित किया है और कहा है कि 31 अक्टूबर के साथ-साथ कुछ जगहों पर 1 नवंबर को भी दीपावली का पर्व मनाया जा रहा है। इसलिए 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जा रहा है। जिलाधिकारी में नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट 1981 के अधीन घोषित राजपत्रित अवकाशों के अंतर्गत दिनांक 31 अक्टूबर को दीपावली का अवकाश घोषित किया गया था, लेकिन कुछ जगहों पर 1 नवंबर दिन शुक्रवार को भी दीपावली का पर्व मनाया जा रहा है। ऐसी स्थिति में शासन स्तर पर विचार करने के उपरांत नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट 1981 की धारा के अधीन एक नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है और इसके बदले 9 नवंबर दिन शनिवार को राजकीय कार्यालय खुले रहेंगे। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने इस आशय का आदेश 30 अक्टूबर को जारी करते हुए आदेश की प्रति वाराणसी मंडल के मंडलायुक्त के साथ-साथ जनपद चंदौली के पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी तथा समस्त विभागों के विभागाध्यक्षों को भेज दी है। साथ ही साथ जिला सूचना अधिकारी को इस तरह से निर्देशित किया है कि छुट्टी की जानकारी का समाचार पत्रों व सोशल मीडिया में प्रचार प्रसार कराया जाय।