लोकेशन =कटनी
इंडियन टीवी न्यूज़ से =शैलेंद्र तिवारी की रिपोर्ट
त्यौहारों में नशे का कारोवार करने वालो पर बस स्टैंड पुलिस का प्रहार जारी
कटनी दीपावली के त्यौहार के दौरान विशेष सर्तकता बरतते हुए अवैध मादक पदार्थों जैसे स्मैेक, गांजा, अवैध शराब का विक्रय करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके पालन में बस स्टैंड पुलिस चौकी द्वारा चौकी क्षेत्रांतर्गत लगातार भ्रमण करते हुए अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर अवैध नशे के विरूद्ध लगातार कार्यवाहियां की जा रही है।
इसी तारतम्य में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कैलवारा में छोटे लाल प्रजापति के द्वारा ग्राहक के इंतजार में काफी मात्रा में अवैध रूप से शराब लेकर बेचने की फिराक में खड़े है। सूचना पर तत्काल पुलिस दल को मौके पर रवाना किया गया। मौके पर पहुंचकर देखा तो मुखबिर के बताए स्थान पर छोटे लाल बायपास के पास दिखाई दिए जिसे घेराबंदी करके पकड़ा गया। संदेहीके पास जाकर देखा तो वह अपने पास एक सफेद रंग की प्लास्टिक की थैले में शराब रखे हुए था।
संदेही सेे बोरी को खोलकर दिखाने का बोलने पर काफी घबराने लगा। मौके पर उपस्थित गवाहों की उपस्थिति में बोरी खोलकर देखा तो उसके अंदर देशी मशाला शराब के काफी अधिक मात्रा में पाव रखे हुए थे। जिनकी गिनती करने पर कुल 20 पाव देशी मशाला शराब के निकले जिनकी कीमती 2000 रू. के होना पाई गई। आरोपी से इतनी अधिक मात्रा में शराब रखने के संबंध में लायसेंस पूछने पर कोई दस्तावेज प्रस्तुत नही किया। आरोपी का कृत्य धारा 34(1) आबकारी अधिनियम का घटित करना पाए जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।आरोपी से अवैध शराब के क्रय विक्रय के संबंध में पूछताछ की जा रही है।निरीक्षक आशीष कुमार शर्मा, उ नि अंकित मिश्रा , सउनि. दीपेंद्र शर्मा , प्रआर. नीरज पांडेय , मनोज पटेल , आर सौरभ तिवारी , मनु त्रिपाठीकी अहम भूमिका रही है।