आपदा में भी अवसर तलाशते अवैध सट्टा एवं जुंआ फड़ चलाने वाले कारोबारी
*खाखी की कर्तव्यनिष्ठा पर भी उठते सवालिया निशान*
*डिंडौरी*—– जिला मुख्यालय से महज 13 कि ,मी ,दूर शाहपुर थाना क्षेत्राअंतर्गत शाहपुर सहित पालकी ,बालपुर ,डिपो ,में कोरोना महामारी के मद्देनजर लॉकडाउन का दंश झेलते बड़े छोटे व्यापारियों सहित आमजन भी मुफलिसी के दौर से गुजरने के लिए विवश हैं पर इस भयावह दौर और आपदा में अवसर पैदा करने वालों की कमी नजर नहीं आती जिसकी बानगी है शाहपुर में जुआ फड़ व सट्टे का कारोबार संचालित करने वाले तथाकथित ऐसा नहीं की इसकी जानकारी पुलिस विभाग के जिम्मेदारों को न हो लेकिन बावजूद इसके सारे काले कारनामे बेरोकटोक संचालित हो रहे है जिससे खाखी वर्दी की कर्तव्यनिष्ठा पर भी सवालिया निशान लग रहे है। दिनांक 29 मई 2021 को शाम लगभग 7:00 बजे शाहपुर के नजदीक जंगल मे शाहपुर के कुछ नामी-गिरामी लोगों को जुआ फड़ में रंगे हाथ पकड़ा गया तथा संचालित फड़ से
कुछ राशि की जब्ती भी की गई, लेकिन वर्दी धारियों के द्वारा किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की गई ,जुआ फड़ से जप्त की गई राशि को अपनी जेब में डालते हुए दबे पांव वापस चले आए ,जिससे अवैध कारोबारियों के हौसले बुलंद है, ग्राम पल की ,बालपुर ,चुरिया नए गांव हर जगह सट्टे का कारोबार खुल्लम-खुल्ला रूप से किया जा रहा है ,ऐसा नहीं है, कि इसकी जानकारी थाना शाहपुर प्रभारी को नहीं है ,लेकिन ना जाने क्यों प्रभारी जी के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जाती, जिससे अवैध कारोबारियों की हौसले बुलंद है !
प्रशांत सिंह सिसोदिया ब्यूरो चीफ जिला डिंडोरी मध्य प्रदेश