ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

कटनी: जीआरपी ने युवक से किया करोड़ों रुपए का जेवरात बरामद

```

मुख्य रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर 2 पर तीन युवक संदिग्धता बरतते हुए दिखाई दिए और युवकों से जी आर पी पुलिस ने पुछताछ तथा चैकिंग के दौरान पकड़ा जिनके पास से करोड़ों रुपए के आभूषण प्राप्त हुए मामले की जांच रेल पुलिस जीआरपी द्वारा की जा रही है। इस संबंद्ध में रेल पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि रात्रि गश्त के दौरान कटनी रेल्वे स्टेशन में तीन युवक जोकि ताप्ती गंगा एक्सप्रेस से आए थे संदिग्ध दिखने पर पुलिस के द्वारा उनसे पुछताछ करते हुए उनके बैग की तलाशी ली गई जिसमें युवकों कें पास सें लगभग 13, किलो 921 ग्राम 363 मिलीग्राम सोने के जेवर मिला जिनकी कीमत लगभग 5, करोड़ 44 लाख₹34हजार 617 रुपए मार्केट भाव बताया जा रहा हैं।इस संबंध में युवाओं से पुछताछ करने पर युवकों कें द्वारा कोई संतोष जनक जवाब ना मिलने पर उन्हें जीआरपी थाने लाया गया थाने में पुछताछ करने पर युवकों द्वारा बताया गया की इन आभुषणों को लोकल व्यापारी के यहां देने आए हुए हैं। जबकि युवकों के पास से जेवर होने के कोई प्रामाणिक दस्तावेज नही मिले हैं । वहीं रेल पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन ने मामले की जांच करने के आदेश दे दिए हैं। और,साथ ही जीएसटी और इनकम टैक्स के भी बिल और कागजातो की जांच पुलिस के द्वारा की रही है।

रिपोर्ट=ब्योरो चीफ राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *