ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

Fatehpur| केयर फार नेचर कमेटी द्वारा पॉलिथीन मुक्त अभियान के तहत बांटे गए कपड़े के झोले

```

केयर फार नेचर कमेटी द्वारा पॉलिथीन मुक्त अभियान के तहत बांटे गए कपड़े के झोले

युवाओं द्वारा चलाए गए बेहतर कार्यक्रम की लोगों ने की प्रशंसा ।।

बिंदकी फतेहपुर ।।

पर्यावरण को शुद्ध और बेहतर बनाने हेतु पॉलिथीन की जगह कपड़े के झोले प्रयोग करने के अभियान के तहत केयर फार नेचर कमेटी द्वारा एक सुंदर अभियान शुरू किया गया है जिसके तहत लोगों को कपड़े के झूले मुफ्त में दिए गए ताकि लोग पॉलीथिन का प्रयोग ना करें जिससे वातावरण शुद्ध बना रहे ।।   मंगलवार को नगर के रामलीला मैदान के समीप हनुमान मंदिर परिसर में केयर फॉर नेचर कमेटी द्वारा नगर पालिका परिषद के साथ एक संयुक्त पहल करके कार्यक्रम की शुरुआत की गई कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका परिषद के चेयरमैन मुन्ना लाल सोनकर तथा अधिशासी अधिकारी निरुमा प्रताप ने फीता काटकर किया इस मौके पर नगर पालिका परिषद के चेयरमैन मुन्ना लाल सोनकर ने कहा कि युवाओं द्वारा जो कपड़े के झोले बाटकर अभियान चलाया गया है उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है उन्होंने कहा कि इस अभियान से समाज पॉलिथीन मुक्त हो सकता है और पर्यावरण को शुद्ध बनाया जा सकता है वही इस मौके पर नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी निरुपमा प्रताप ने कहा कि युवाओं के इस अभियान में नगर पालिका परिषद का पूरा सहयोग रहेगा नगर पालिका परिषद के चेयरमैन तथा अधिशासी अधिकारी ने लोगों को मुफ्त में कपड़े के झोले बांटे  लोगों से कहा गया कि पॉलिथीन मत प्रयोग करें बाजार जाए तो कपड़े के झूले ले जाएं और झूले का ही प्रयोग करें इससे प्रदूषण नहीं खाई लेगा और वातावरण बेहतर होगा जिससे मनुष्य का शरीर भी स्वस्थ रहेगा इस मौके पर केयर फॉर नेचर कमेटी के लक्ष्मी चंद्र उर्फ मोना उमर के अलावा अंकुर अभय आर्य अंकित आयुष सिवान शुक्ला आकाश तिवारी श्रेयांश ओमर शिवांशु ओमर अंकुश आदर्श तिवारी कान्हा शुक्ला दुर्गेश तिवारी नीतिश गुप्ता हर्ष मिश्रा गुजर खान सोहेल खान अंकित गुप्ता सलीम खान प्रियांशु सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।।

जिला संवाददाता:-दीपक मिश्रा, राम जी कैमरा मैंन के साथ इंडियन टीवी न्यूज चैनल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *