प्रभारी इंडियन टीवी न्यूज़ सुपौल बिहार
मंगलवार की देर रात को शारदा सिन्हा का दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया. शारदा सिन्हा के निधन की खबर से पूरा देश शोकाकुल है. शारदा सिन्हा लोकगीत के साथ-साथ छठ व विवाह गीत के लिए भी जानी जाती थीं.
बिहार कोकिला शारदा सिन्हा के निधन पर देशभर में शोक का तांता लगा है. वहीं सुपौल विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रत्याशी मोहम्मद मिन्नत रहमानी ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि शारदा सिन्हा का इस दुनिया से जाना पूरे लोकसंगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है. उनकी आवाज सदा लोग मानस में उनकी यादों को जीवित रखेगी और अपने मधुर स्वर के माध्यम से वे सदा हमारे बीच रहेंगी. मोहम्मद रहमानी कहा कि बिहार की स्वर कोकिला, छठ, विवाह और अन्य पारंपरिक गीतों से बिहार के साथ साथ पूरे देश में जन जन के दिल में जगह बनाने वाली शारदा सिन्हा का निधन अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है. उनके निधन से हर बिहारवासी का दिल टूटा है, पूरा देश ग़मगीन है.