कार्यक्रम: होमगार्ड जवान को सेवा निवृत्त पर दी गई विदाई चौकी प्रभारी के साथ साथ समस्त ग्रामवासियों ने की सराहना
सिंग्रामपुर////
आचरण संवाददाता
जबेरा थाना की सिंग्रामपुर चौकी परिसर में होमगार्ड जवान जानकी प्रसाद झारिया सेवानिवृत्त होने पर चौकी प्रभारी आलोक तिरपुणे की अध्यक्षता में विदाई समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम के दौरान चौकी प्रभारी ने कहा कि उनके साथ कार्य करने के दौरान काफी कुछ सीखने को मिला हर सरकारी कर्मी के जीवन में राह क्षण आता है सभी सरकारी कर्मी को कभी ना कभी सेवा निवृत्त होता है वही सेवा निर्मित होमगार्ड जवान जानकी प्रसाद झारिया ने कहा कि मुझे कार्यकाल के दौरान काफी कुछ सीखने को मिला यह तो परंपरा है कि 60 साल के बाद हर किसी को सेवा निवृत होना है 9 वर्ष तक सिंग्रामपुर चौकी में पदस्थ रहकर अपनी सेवा काल में जो क्षेत्र वासियों का स्नेह मिला उसको कभी नहीं बुलाया जा सकता इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों में स्थानीय नागरिकों, पुलिस स्टाफ के द्वारा फूल माला ,बुकिंग, श्रीफल, वस्त्र आदि देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर सैनिक जानकी झारिया के परिजनों की उपस्थिति रही सांसद प्रतिनिधि रूपेश सेन ने कहां क्षेत्र में शांति व्यवस्था के साथ-साथ सभी त्योहार सौहार्द की माहौल में बीते पुलिसिंग के हर पहलू पर इनका कार्यकाल सराहनीय रहा और आज यहां उपस्थित सभी जन उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनके बेहतरीन कार्यकाल की कामना करते हैं इस अवसर पर जबेरा थाना प्रभारी विकास चौहान सेवा निर्मित सैनिक जानकी झारिया की पत्नी विमला बाई झारिया पुत्र बेटी रिश्तेदार परिजनों सहित ग्राम के सरपंच अजय सोनकर, भाई साहब पटेल, अजय राय, गोलू साहू, दीपक यादव ,निवेश जैन, कैलाश जैन ,भागचंद यादव, दीपक यादव, सुनील शुक्ला, राघवेंद्र झरिया, गोविंद झारिया , सतेन्द्र विश्वकर्मा ग्राम वासियों के साथ समस्त पुलिस स्टाफ की उपस्थिति रही।
रिपोर्टर
सुनील शुक्ला
दमोह, सिंग्रामपुर