खबर सहारनपुर से
तंबाकू विक्रय पर कार्रवाई, 7 पर जुर्माना
ननौता ब्लॉक में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और शिक्षण संस्थानों के पास तंबाकू विक्रय करने पर जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की।
कोटपा-2003 अधिनियम के तहत 7 लोगों पर जुर्माना लगाया गया। यह अभियान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार और एसएसपी रोहित सिंह सजवान के निर्देश पर चलाया गया।
अधिनियम के तहत शिक्षण संस्थानों के आसपास तंबाकू उत्पादों की बिक्री प्रतिबंधित है। अभियान में जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ और पुलिस विभाग की टीम शामिल रही। यह अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा।
रिपोर्ट रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़