नरेश सोनी हजारीबाग संवाददाता
साल 2023 में 25 जोड़ें का कराए थे ऐतिहासिक विवाह, दूसरी बार हजारीबाग 101 जोड़े सामूहिक विवाह का बनेगा गवाह
हजारीबाग:गुरुवार को हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने एक अनूठी पहल की घोषणा की और आने वाले साल 2025 के जनवरी महीने में हजारीबाग के इतिहास में दूसरी बार उन्होंने सामूहिक विवाह कराने का सकारात्मक फैसला किया है। इस बार भाजपा के बैनर तले आयोजन होगा जिसमें हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के कल 101 जरूरतमंद जोड़ें का सामूहिक विवाह भव्य और ऐतिहासिक तरीके से कराकर उनका गृहस्थ बसाने के साथ उनके रोज़गार सृजन की भी चिंता की जाएगी। इस महत्ती आयोजन को लेकर हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने अपने हजारीबाग स्थित सांसद सेवा कार्यालय सभागार में संपूर्ण हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के प्रमुख बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं का एक अहम बैठक आयोजित किया। जिसमें इस आयोजन को सफल बनाने को लेकर क्षेत्र के जरूरत जोड़े के चयन से लेकर उनके विवाह तक के कई प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा- परिचर्चा की गई। …..