ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

जिला अभिलेखागार कार्यालय, हजारीबाग में कार्यरत लिपिक संदीप कुमार दुबे के असामयिक निधन पर उपायुक्त ने जताया दुःख

```

नरेश सोनी हजारीबाग संवाददाता

जिला अभिलेखागार कार्यालय, हजारीबाग में कार्यरत लिपिक संदीप कुमार दुबे के असामयिक निधन पर उपायुक्त ने जताया दुःख, समाहरणालय के सभी अधिकारियों व कर्मियों ने उनकी याद में दो मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि।

हजारीबाग:जिला अभिलेखागार कार्यालय, हजारीबाग में कार्यरत लिपिक श्री संदीप कुमार दुबे का आज ईलाज के क्रम में दिनांक 30 नवम्बर 2024 के पूर्वाह्न में निधन हो गया है। वें लंबे समय से बीमार थे। उनके दुखद निधन एवं दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए आज उपायुक्त नैंसी सहाय एवं उप विकास आयुक्त इश्तियाक अहमद समेत सभी समाहरणालय के सभी अधिकारी कार्मियों ने सभाकक्ष में दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की।

इस मौके पर उपायुक्त ने संदीप कुमार दुबे की असामयिक निधन पर अपनी गहरी संवेदना प्रकट की और ईश्वर से उनके शोकाकूल परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य धारण करने की प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *