ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

उपायुक्त का लोकहित से जुड़ा एक और सार्थक प्रयास

```

नरेश सोनी हजारीबाग संवाददाता

DMFT मद से सुंदर व आकर्षक एलईडी स्ट्रीट लाइट लगने से दूधिया रोशनी में नहाई सड़कें

एलईडी लाइट लगने से न सिर्फ शहर के पथप्रकाश की व्यवस्था दुरूस्त होगी,बल्कि बिजली की भी बड़ी बचत होगी: उपायुक्त

हजारीबाग : उपायुक्त नैंसी सहाय के निर्देशानुसार डीएमएफटी मद से जिलास्तर पर कई उल्लेखनीय कार्य को अंजाम दिया जा रहा है। इसी कड़ी में उपायुक्त के एक और महत्वपूर्ण निर्णय से शहर की कई सड़कें दूधिया रोशनी में नहा रही है।

हज़ारीबाग की हृदय स्थली झील की सड़क हो या होम गार्ड चौक से इंदिरा गाँधी स्कूल तक,राजेन्द्र प्रसाद चौक से प्रेस क्लब तक,झील परिसर अवस्थित ओपन एंफी थियेटर्स से कर्पूरी ठाकुर स्मारक स्थल से इंदिरा गांधी आवासीय विद्यालय होते हुए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज व अन्य स्थानों की सड़कें चमचमा रही है। जिला प्रशासन निरंतर हजारीबाग शहर की खूबसूरती के लिए प्रयासरत है और कई उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे है। स्ट्रीट लाइड के जगमगाने से आम आवाम में खुशी व्याप्त है वहीं एलईडी लाइट से कम बिजली खपत से ज्यादा रोशनी भी दी जा रही है। स्ट्रीट लाइट की मदद से रात के अंधेरे में किसी दुर्घटना की संभावनाओं को भी समाप्त किया जा सकेगा।

उपायुक्त ने कहा है कि DMFT मद से कई लोकहित से जुड़े कार्य प्रक्रियाधीन है जिन्हें जल्द ही पूरा कर जिलेवासियों के लिए समर्पित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *