ब्यूरो चीफ मनोज भट्ट
जिला बस्तर छत्तीसगढ़
शहर से सटे मिचनार पर्यटन स्थल घूमने जा रहे युवकों का हुआ ऐक्सिडेंट 2 की मौके पर मौत बताया जा रहा है कि शहर के 8 से 9 युवकों के दल लोहंडीगुड़ा स्थित मिचनार घूमने जाने के लिए अपनी अपनी मोटरसाइकिल में निकले थे इस बीच पीछे चल रहे स्कूटी को अज्ञात वाहन ठोकर मार कर फरार हो गया जिसमें अमन चौधरी और यूसुफ अंसारी नामक युवक की सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि लाल रंग की क्विड गाड़ी दोनों को ठोकर मार कर फरार हुई है जिसकी पता तलाश जारी है।