यमुना नगर
ब्यूरो चीफ
संदीप गाँधी
कई रिपोर्ट
ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन, शुभारंभ विधायक घनश्याम दास अरोड़ा द्वारा।
यमुना नगर, 26 दिसम्बर- शहीद उधम सिंह पार्क, सरनी चौंक, यमुनानगर में सुदर्शन फाउंडेशन तथा साहिबजादा सेवा सोसायटी, यमुनानगर द्वारा ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने किया। इस कैम्प में जिला यमुनानगर की उप सिविल सर्जन डॉ. दिव्या मंगला, डॉ. निधिमा अग्रवाल, चिकित्सा अधिकारी, डॉ. गीता बेनिवाल, ए.एम.ओ. के साथ-साथ क्लब के सदस्य उपस्थित रहे। कैम्प के दौरान कई व्यक्तियों ने रक्तदान किया। रक्तदान से पहले उनके स्वास्थ्य की जांच की गई तथा उनके टैस्ट रिपोर्ट सामान्य आने पर रक्तदान लिया गया।
डॉ दिव्या मंगला ने बताया कि रक्तदान व्यक्ति के जीवन का सबसे बड़ा दान है। इसलिए हम सबको समय-समय पर रक्तदान करते रहना चाहिए क्योंकि कभी भी जरूरत पडऩे पर इस दान से अन्य व्यक्तियों की जिंदगी बचाई जा सकती है।
डॉ. निधिमा अग्रवाल ने बताया कि हम सभी को समय-समय पर रक्तदान करते रहना चाहिए क्योंकि रक्तदान से अन्य व्यक्तियों की जिंदगी तो बचती ही है साथ ही रक्तदान करने वाले व्यक्ति का स्वास्थ्य भी ठीक रहता है।
इस अवसर पर क्लब के इंचार्ज ने ब्लड बैंक टीम तथा कैम्प में आए रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया।