बीजेपी ने की जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी के लिए कवायद शुरू
फिरोजाबाद शिकोहाबाद। जिले में पंचायत चुनाव के बाद अब जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी के लिए बीजेपी ने कवायद शुरू कर दी है। इसी के चलते आज जिले के प्रभारी दयाशंकर सिंह व जिले के बीजेपी सांसद चंद्रसेन जादौन के साथ जिलाध्यक्ष सहित कई बीजेपी नेताओं के साथ सपा से निष्कासित सिरसागंज विधायक हरिओम यादव के घर पहुंचे और बंद कमरे में दोनों के बीच घंटों तक चर्चा चली। चर्चा करने के बाद जब जिले के प्रभारी बाहर आये तो उनके चेहरे से खुशी साफ दिख रही थी। प्रभारी ने विधायक से कहा कि आप जिले के जिला पंचायत अध्यक्ष के किंगमेकर हो इस मुलाकात के बारे मे विधायक हरिओम यादव से जानकारी चाही तो उन्होंने पत्ते न खोलते हुये कहा सभी नेता हमारे घर चाय पीने आये थे। हम लोग अतिथि देवो भव की परंपरा पर चलने वाले है। हमने उनका स्वागत किया है। लेकिन सूत्रों की माने तो हरिओम यादव अब परिवार सहित बीजेपी का दामन थामना चाहते हैं
निर्दलीयों के सहारे जिला अध्यक्ष बनाने वाली बीजेपी समाजवादी पार्टी के निष्कासित विधायक के घर पहुंची सिरसागंज विधायक के बीजेपी में जाने की पूरी तैयारी है या और कुछ यह राजनीति है
फिरोजाबाद से पुष्पेंद्र कुमार और सुनील कुमार की रिपोर्ट