खबर सहारनपुर से
बांग्लादेश में हिंदुओं के नरसंहार पर विभिन्न हिंदू संगठनों ने किया विरोध प्रदर्शन
जिला प्रशासन ने सुरक्षा के दृष्टिगत कर रखा था पुलिस बल तैनात
सहारनपुर। बांग्लादेश में हिंदुओं नरसंहार एवं धार्मिक स्थलों पर हो रहे हमलों के विरोध में आज हिंदू संगठनों के पदाधिकारी ने विरोध सभा का आयोजन कर प्रदर्शन किया तथा हिंदुओं की रक्षा की मांग को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। पूर्व घोषित कार्यक्रम के मुताबिक आज हिंदू संगठनों के पदाधिकारी एवं धर्म गुरुओं की अगवाई में हिंदू समाज के लोग आज दिल्ली रोड स्थित साउथ सिटी के मैदान पर एकत्रित हुए विरोध प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। प्रदर्शन करने वालों के बीच पहुंचे नगर मजिस्ट्रेट गजेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक नगर अभिमन्यु मांगलिक ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन लेते हुए कहा कि उनकी बात सरकार तक पहुंचाई जाएगी। इसके बाद आंदोलन को समाप्त करने की घोषणा कर दी गई।
इस दौरान अनूप मुनि, प्रगीत, एके जैन, बंटी दास, सुभाष बापू, सुंदरानंद के अलावा लोनिवि राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह, विधायक मुकेश चौधरी, विधायक राजीव गुम्बर, महापौर डॉ.अजय कुमार सिंह, पूर्व सांसद राघव लखन पाल शर्मा, मुकेश चौधरी, हेमन्त अरोड़ा, डीसीडीएफ के पूर्व चेयरमैन अभय चौधरी, चरण सिंह, बौद्धराम धीमान, दुष्यंत धीमान, भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष बिजेन्द्र कश्यप, पूर्व महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग प्रचारक अतुल कुमार, अनुराग समेत हजारों की संख्या में हिन्दू समुदाय के लोग मौजूद रहे। हिन्दू संगठनों के प्रदर्शन के मद्देनर जिला प्रशासन द्वारा साउथ सिटी से लेकर कलेक्ट्रेट तक सुरक्षा के चाक चौबन्द इंतजाम किए गए थे तथा प्रदर्शनकारियों की भारी भीड के मद्देनजर यातायात का डायवर्जन भी किया गया था।
रिपोर्ट रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़