क्राईम ब्रांच द्वारा एक अन्य सूचना पर की गई कार्यवाही में फ्लेट न.407 एमआईजी-7 पीएम आवास महलगाँव ग्वालियर के अन्दर अवैध रूप से सट्टा खिलाने वाले दो सटोरियों को धरदबोचा। क्राईम ब्रांच टीम द्वारा दबिस के दौरान फ्लेट के अंदर जाकर देखा तो दो लड़के मोबाइल व लेपटप चलाते हुए मिले। जिन पर संदेह होने से एक का नाम पता पूछा तो उसने स्वयं को ग्राम खडियाहार थाना सिहौनिया जिला मुरैना हाल नि. फ्लेट न.407 एमआईजी-7 पीएम आवास महलगाँव ग्वालियर का होना बताया। जिससे पूछताछ की तो उसने माधौगढ (उ.प्र.) के एक व्यक्ति के लिये ऑनलाइन गैमिंग खिलाने का काम करना बताया और बताया कि बदले में वह हमे 15,000/- रूपये सैलरी के देता है। दूसरे व्यक्ति से नाम पता पूछा तो उसने ग्राम खडियाहार थाना सिहौनिया जिला मुरैना हाल.नि फ्लेट न.407 एमआईजी-7 पीएम आवास महलगाँव ग्वालियर का होना बताया। पकड़े गये सटोरियों के खिलाफ थाना क्राईम ब्रांच में अप0क्र0 99/24 धारा 4(क) पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट व 112 बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
*द्धितीय कार्यवाही का बरामद मशरूका*:- एक आईफोन, एक नोकिया कम्पनी का कीपेड मोबाइल, एक डैल कम्पनी का लेपटप, दो एटीएम कार्ड, एक स्मार्ट मोबाइल एवं एक लेखा जोखा का रजिस्टर कीमती लगभग 90 हजार रूपये।
*सराहनीय भूमिका*:- थाना प्रभारी क्राइम निरीक्षक अजय सिंह पंवार, उप निरी0 विदुर सिंह कौरव, उप निरी. हरेंद्र राजपूत, उप निरी. गंभीर सिंह कुशवाह, उप निरीक्षक रमाकांत उपाध्याय, सउनि दिनेश सिंह तोमर, प्र.आर. अजय शर्मा, प्र.आर. सतेंद्र कुशवाह, प्र.आर. मनोज एस0, प्र.आर. दिनेश कुशवाह, आर नवीन पाराशर, आर पवन झा, आर रामवीर सगर, आर जसवीर गुर्जर, आर गौरव परमार, आर श्रीकृष्ण तोमर, आर रत्नेश राजावत, आर अभिषेक यादव, आर ऋषि राठौर, आर जितेंद्र गुर्जर, आर मनीष कटारे, आर सुमित शर्मा, आर हरीओम व्यास, आर रोहित अहिरवार, आर धर्मेंद्र कुमार की सराहनीय भूमिका रही।