ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

पेलोडर में आग लगाने सम्बंधित मामले में एक आरोपी गिरफतार कर भेजा गया जेल

```

नरेश सोनी इंडियन टीवी न्यूज ब्यूरो हजारीबाग

हजारीबाग पुलिस द्वारा दी गई जानकारी।

हजारीबाग: दिनांक 19 मार्च 2025 को हजारीबाग जिले के उरीमारी (ओ०पी०) थाना क्षेत्र में न्यू बिरसा प्रोजेक्ट, उरीमारी में अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा एक पेलोडर में आग लगाई गयी थी एवं दूसरे पेलोडर को आग लगाकर क्षतिग्रस्त करने की घटना कारित की गयी एवं टी०पी०सी० का एक पर्चा फेंका गया जिसमे लिखा पाया गया कि ट्रांसपोर्ट मालिक जबतक संगठन से मैनेज नही कर लेते है तबतक सभी अपने काम को बंद रखेंगें। उक्त संबंध में उरीमारी ओ०पी० थाना काण्ड सख्या 71/25 दिनांक 20.03.25 धारा 109(1) / 113 (2) / 118(2) / 125 / 308(3) / 308(4) / 324 BNS & 27 Arms Act.दर्ज की गयी। उक्त घटना पर अधोहस्ताक्षरी द्वारा गंभिरता से लेते हुये काण्ड का उभेदन हेतु थाना प्रभारी, उरीमारी को आवश्यक दिशा-निदेश दिया गया। तत्पश्चात दिनांक- 27 मार्च 2025 को अधोहस्ताक्षरी को गुप्त सूचना मिली की देवगड पुलिया के निचे बालू घाट के पास टी०पी०सी० के कुछ क्रियवादी सदस्य ट्रेक्टर से पैसा के अवैध वसूली कर रहें है। तत्पशचात उक्त सूचना का सत्यापन हेतू पुलिस बल के साथ थाना प्रभारी उरीमारी को भेजी गयी। सूचना का सत्यापनोपरांत एक व्यक्ति को पकड़ा गया जिसने अपना नाम राजन गंझू उम्र करीब 35 वर्ष पिता सुरज गंडू सा०- बुण्डू थाना केरेडारी जिला हजारीबाग बताया । उक्त पकड़ाये व्यक्ति से कड़ाई से पूछ-ताछ करने पर इसके द्वारा बताया गया कि दिवाकर गंडू उर्फ प्रताप जी इसका फुफेरा भाई है एवं दिनांक 19 मार्च 2025 को न्यू बिरसा प्रोजेक्ट, उरीमारी में जो हाईवा में आग लगी थी उक्त घटना में ये शामील थें एवं इसके अतिरिक्त टी०पी०सी० के 05-06 क्रियवादी सदस्य का भी नाम बताया गया है। जो उक्त घटना में शामिल हैं।

दिनांक 19.03.25 को टी0पी0सी0 के 05-06 क्रियवादी सदस्य करीब 09.00 बजे रात में ग्राम देवगढ़ में प्लान बनाये कि आज रात में उरिमारी क्षेत्र अंतर्गत कम्पनी में गोली चलाना है और गाडी जलाना है। दिवाकर गंझू उर्फ प्रताप जी स्प्राईड के बोतल में पेट्रोल, तीन पिस्टल और एक कट्टा दिया। ये सभी लोग उरीमारी के लिए पल्सर मोटरसाईकिल JH01BS 7398 निकलें मोटरसाईकिल में ही झोला में पेट्रोल था। ये सभी घटनास्थल के कुछ दूर पर ही मोटरसाईकिल को रखे और पैदल ही न्यू बिरसा प्रोजेक्ट स्थित कोयला डिपो तक गये और करीब 04-05 राउँड गोली फायर किया तब ये सभी डिपो में खडे हाईवा का सिसा को लाठी से मारकर फोड दिये तथा खड़े जेसीबी पेलोडर मशीन में पेट्रोल छिडकर पेलोडर में आग लगा दिये। इसके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त निम्न सामान बरामद की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *