जनसुनवाई दिवस में सुनी गई रहवासियों की समस्याएं
सोनभद्र समाचार ब्यूरोचीफ नन्दगोपाल पाण्डेय
सोमवार। नगर निकायों में सोमवार को आयोजित जनसुनवाई दिवस में रहवासियों की समस्याएं सुनी गई। नपा कार्यालय में अध्यक्ष रूबी प्रसाद व ईओ विजय कुमार यादव ने नगरवासियों की समस्याएं सुना। ईओ ने बताया कि नगर पालिका परिषद में आठ, नगर पंचायत घोरावल में एक, नगर पंचायत चुर्क घुर्मा में तीन, नगर पंचायत चोपन में चार, नगर पंचायत ओबरा में एक, नगर पंचायत रेनुकूट में दो, नगर पंचायत पिपरी में दो, नगर पंचायत दुद्धी में तीन, नगर पंचायत डाला बाजार में एक, नगर पंचायत अनपरा में दो शिकायतें आई, जिसमें से मुख्य रूप से साफ-सफाई, पेयजल व मार्ग प्रकाश से संबंधित सभी शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया। इस मौके पर जेई मनीष कुमार, शंत कुमार, विमलेश, अजित सिंह, मनोज चौबे आदि मौजूद रहे।