ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

गांव के खस्ताहाल से ग्रामीण त्रस्त भीषण गर्मी में भी सड़कों पर जलभराव की समस्या से जूझ रहे ग्रामीण

```

 

जनपद फतेहपुर : 

गांव के खस्ताहाल से ग्रामीण त्रस्त भीषण गर्मी में भी सड़कों पर जलभराव की समस्या से जूझ रहे ग्रामीण – 

फतेहपुर:-
प्रधानी के 5 वर्ष पूरे हो चुके हैं तथा चुनाव होकर नवनियुक्त प्रधान भी शपथ ग्रहण कर चुके हैं। इन 5 वर्षों की प्रधानी बीत जाने के बावजूद मलवा विकासखंड के ग्राम सैरपुर मैं आज भी गांव के अंदर की सड़कों पर जलभराव तथा कीचड़ की वजह से ग्रामीणों का आवागमन बा मुश्किल हो पाता है। आपको बताते चलें कि पिछले वर्ष भी ग्राम सैरपुर की दुर्दशा की चर्चा दो बार की थी जिसकी खबर विस्तृत रूप से चलाई गई थी किंतु आज तक गांव में विकास के नाम पर ग्राम प्रधान ने सिर्फ ग्रामीणों को ठेंगा ही दिखाया है। पूर्व प्रधान चंद्रानी देवी पत्नी रमेश कुमार ने प्रधानी के 5 वर्ष बीत जाने के बावजूद तथा ग्रामीणों के बार-बार शिकायत करने के उपरांत भी आज तक ग्राम सभा में कोई भी कार्य नहीं करवाया है। इतना ही नहीं ग्राम सभा में मौजूद तालाबों का सुंदरीकरण भी नहीं करवाया गया क्योंकि अब प्रधानी खत्म हो चुकी है और नए प्रधान की नियुक्ति हो चुकी है ग्रामीणों ने वर्तमान प्रधान रामखेलावन का दरवाजा खटखटाया है। शिकायतकर्ता में मुख्य रूप से मुकेश, ननकू पटेल, राजा मोहम्मद, आसिफ तथा तमाम ग्रामवासी मौजूद रहे।
अब देखना यह है कि क्या नवनियुक्त ग्राम प्रधान ग्राम सभा की तस्वीर बदल पाते हैं या नहीं।
 क्या लोगों को बरसात के मौसम में कीचड़ भरे रास्तों से निजात मिल पाएगी या फिर ग्रामीणों को इन्हीं दलदल भरे रास्तों से गुजर ना होगा।
क्या नवनियुक्त प्रधान ग्राम सभा में मौजूद तालाबों का सुंदरीकरण करवा पाएंगे या फिर तालाबों में बज बजाती हुई गंदगी से ग्रामीणों को तरह-तरह की बीमारियां को झेलना होगा।
सवाल बहुत से हैं नवनियुक्त प्रधान पर सारी आशाएं टिकी हुई है ग्रामीणों ने तो प्रधान को बदलकर अपना कार्य पूरा कर दिया है किंतु क्या ग्राम प्रधान अपना कार्य कर पाएंगे क्या ग्रामीणों की समस्याओं को सुलझा पाएंगे।

जिला संवाददाता:- दीपक मिश्रा, राम जी कैमरा मैंन के साथ इंडियन टीवी न्यूज चैनल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *