ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

दिन दाएं साईड और दूसरे दिन बाएं साईड की दुकानें प्रतिदिन खुलेंगी.,

```

दिन दाएं साईड और दूसरे दिन बाएं साईड की दुकानें प्रतिदिन खुलेंगी., कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला क्राईसिस मैनेजमेंट गु्रप की बैठक में लिये गए निर्णय …. 

 डिंडौरी जिले में लोगों की दैनिक जरूरतों के लिए नगरीय क्षेत्र डिंडौरी एवं नर्मदा उस पार नगर ग्राम पंचायत देवरा सहित शहपुरा नगर एवं समस्त विकासखण्ड मुख्यालय, कस्बा बिछिया, विक्रमपुर, शाहपुर, चंदनघाट, गाडासरई, गोरखपुर, भानपुर, रूसा, सक्का, कठौतिया, मानिकपुर मार्ग पर स्थित दाएं ओर की दुकानें एक दिन एवं बाएं ओर की दुकानें दूसरे दिन खुल सकेंगी। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिला क्राईसिस मैनेजमेंट गु्रप की बैठक में उक्त निर्णय लिए गए। इस अवसर पूर्व केबिनेट मंत्री श्री ओमप्रकाश धुर्वे, भाजपा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र राजपूत, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री पंकज सिंह तेकाम, कलेक्टर श्री रत्नाकर झा, पुलिस अधीक्षक श्री संजय सिंह, अपर कलेक्टर श्रीमति मिनिषा भगवती पाण्डेय, एसडीएम डिंडौरी श्री महेश मण्डलोई मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ0 रमेश मरावी, डाॅ0 सुनील जैन, श्री प्रभात जैन सहित जिला क्राईसिस मैनेजमेंट गु्रप के सदस्य मौजूद थे।

प्रशांत सिंह सिसोदिया ब्यूरो चीफ जिला डिंडोरी मध्य प्रदेश …..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *