ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

मोहनपुर ग्राम पंचायत में कोटे की शिकायत को लेकर हुई जाँच

```

जनपद फतेहपुर:

मोहनपुर ग्राम पंचायत में कोटे की शिकायत को लेकर हुई जाँच ।

फतेहपुर:- 

बहुआ ब्लॉक के मोहन अलीपुर ग्राम सभा में आज कुछ लोगों के आईजीआरएस देने की सूचना पर जांच करने आए व साथ में नवनिर्वाचित प्रधान प्रमोद कुमार पासवान मौजूद रहे जिसमें कि कोटेदार राहुल सिंह पुत्र श्री राम सिंह के यहां कोटा संचालित है, जिसमें 8 लोगों ने 1076 में शिकायत दर्ज की थी जिसमें 7 लोगों ने अपनी बात रखी उन लोगों का कहना है कि 1 किलो से लेकर 2 किलो तक का राशन काटा जाता है जिसमें कि कोटेदार राहुल ने मीडिया कर्मियों के सामने बयान दिया कि जहां से हमें राशन मिलता है वहीं से ही घटतौली होकर आता है जिसमें कि किसी बोरी में 42 किलो 43 किलो 45 किलो और 46 किलो ही मिलता है। ए आर ओ से कई बार कहने के बावजूद शासन प्रशासन संज्ञान में नहीं लेते हैं जिसमें कि 3 गांव को गल्ला वितरित किया जाता है। जिसमें मोहनपुर कालूपुर, अलीपुर हैं, जहां ARO आसाराम पाल ने जाकर औचक निरीक्षण करते समय 71 लोगों से पूछताछ की उनके हस्ताक्षर करवाए जिसमें कुछ लोगों ने 1 से 2 किलो की घटतौली की बात कही जिसमें आईजीआरएस देने वाले लोग भारत सिंह,संत प्रकाश रामकिशोर,प्रीतम सिंह, यशवंत सिंह,रामराज, ज्ञान सिंह निवासी गण मोहन अलीपुर इन तीनों गांव में 1134 वोटर हैं जिसमें 327 कार्ड धारक हैं 17 अंत्योदय 310 पात्र गृहस्थी  हैं और वही जब गांव के और लोगों और प्रधान से बात की तो शिकायतकर्ताओ ने कहा 1 से 2 किलो की घटतौली हो रही है और भी गांव के लोगों ने बताया कि यहां किसी प्रकार की कोई घट तौली नहीं हो रही है यह सब आरोप लगाया जा रहा है जिसमें मिली सूचना के आधार पर यह भी पाया गया कि अभी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में गांव में तनाव का माहौल है, जिससे यह सब फिलहाल 1 से 2 महीने से शिकायतें हो रही हैं उससे पहले यहां सब ठीक था वही अमन सिंह शिकायतकर्ता  से मिली सूचना पर यह भी कहा गया कि शिकायत के बारे में हमें पता नहीं था हमारा मोबाइल चार्जिंग में लगा था और किसी ने हमारे मोबाइल से शिकायत कर दी जबकि यहां पर किसी भी प्रकार की कोई घट तौली नहीं हो रही है यह सब जितने भी शिकायतें हुई हैं यह निराधार गलत है यह कोटा हटवाने के लिए किया जा रहा है, जबकि कोटेदार राहुल सिंह खाद्यान्न वितरण बुलाकर सभी लोगों को देते हैं और यह भी कहते हैं कि जिस का राशन रह गया हो वह अपना राशन लेकर जाए अगर किसी को अंगूठे लगाने की समस्या होती है तो उसको महीने के लास्ट में मोबाइल पर ओटीपी द्वारा बुला कर दिया जाता है।

जिला संवाददाता:- दीपक मिश्रा, राम जी कैमरा मैंन के साथ इंडियन टीवी न्यूज चैनल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *