भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट देवास जिला द्वारा एसडीओपी को सोफा ज्ञापन
कन्नौद से संवाददाता ओमप्रकाश टाँडी की रिपोर्ट
कन्नौद भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील सिंह जी यादव के ऊपर सोची समझी साजिश के तहत अचानक हमला करने वाले हमलावरों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही करने एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को सुरक्षा प्रदान करने के लिए देवास जिला टीम द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी के नाम एसडीओपी केतन अडकल को ज्ञापन सोपा गया ज्ञापन में मांग करी की
भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह यादव द्वारा संगठन के माध्यम से मानव सेवा की जाती है एवं सरकार के माध्यम से पीड़ितों को न्याय दिलवाया जाता है उनके द्वारा आये दिन कोई न कोई धार्मिक या सांस्कृतिक कार्यक्रम करवाया जाता है जो कुछ लोगों को रास नही आ रहा है इसी कड़ी में 19 और 20 दिसंबर को मानव सेवा एवं अन्य शारीरिक समस्याओं एवं शारीरिक पीड़ा को दूर करने के उद्देश्य से ओरछा धाम सकलद्वारी पीठाधीश्वर के द्वारा नागदा में दो दिवसीय बालाजी के दिव्य दरबार का आयोजन किया जा रहा था जिसको लेकर धर्मप्रेमियों के साथ प्रकाश नगर स्थित माधव गार्डन में एक औपचारिक बैठक रखी गई थी जो कि दूसरे लोगों को रास नही आया और उन्होंने एक सोची समझी साजिश के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष जी पर हमला कर दिया कुछ लोग बीच बचाव में आये तो उनको भी हमलावरों(सोनू पिता जोगेंद्र टक्कर,मोनू पिता जोगेंद्र टक्कर, शिवनारायण पिता राधेश्याम माली,राजेश पिता परशुराम सांवरिया, नितिन पिता सुरेन्द्र टक्कर) द्वारा लात घूसों से मारा गया तभी कुछ अन्य जनों द्वारा बीचबचाव किया गया एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को सुरक्षित किया गया अगर ये लोग समय पर नही आते तो राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के साथ कोई अनहोनी घटना हो सकती थी तुरंत राष्ट्रीय अध्यक्ष जी द्वारा वरिष्ठ पुलिस कर्मियों को सूचना दी गई एवं उनके खिलाफ कायमी करवाई गई चूंकि राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के नेक कार्यों के कारण एवं समाज मे उनके बढ़ते प्रभाव के कारण कई सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों की नजर भी राष्ट्रीय अध्यक्ष जी पर है अभी भी एक हिन्दू संगठन द्वारा हमलावरों का सहयोग किया जा रहा है और उनको बचाने के उद्देश्य से क्रॉस कार्यवाही करवाई जा रही है पहले भी कई बार राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को इन्ही हमलावरों द्वारा धमकियां दी गई थी और आगे भी उनपर हमला करने को कहा है इसलिये उनकी सुरक्षा सर्वोपरि है ,हमलावरों पर कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाय एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को सुरक्षा प्रदान की जाय एवं भविष्य में कभी भी कोई हमला होता है तो उसकी समस्त जिम्मेदारी इन हमलावरों की होगी , इस दौरान प्रदेश संगठन मंत्री मोहनलाल गुर्जर, महिला जिला अध्यक्ष निशा भट्ट, उपाध्यक्ष डॉ सुनील जलाँद्रै, आदर्श शुक्ला ,पार्वती पवार, ज्योति वाघमोडे , सार्थक टूवानी, महेंद्र कुशवाह, सतीश खंडेलवाल, निलेश जाधव, मनोज जाट , सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे