खबर सहारनपुरसे
नशा समाज और युवाओं का शत्रु : धर्मेंद्र कुमार सोनकर,
थाना मंडी पुलिस जनता की सेवा को तत्पर
थाना मंडी के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सोनकर ने कोतवाली मंडी के नए थाना प्रभारी के रूप में कार्यभार संभाल लिया है।
कार्यभार संभालते ही उन्होंने सहकर्मियों की बैठक करते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में रात्रि की गश्त बढ़ाने और शिकायत लेकर आने वालो की की सुनवाई करने के निर्देश जारी किए हैं। नए थाना प्रभारी ने आम आदमी से मिलने के लिए प्रतिदिन मिलने के लिए सुनवाई हेतु व्यवस्था सुनिष्चित की है। उन्होंने एक भेंट में बताया कि प्रत्येक थाना क्षेत्र की अपनी कुछ प्राथमिकताएं होती हैं और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने भी थाना क्षेत्रों की प्राथमिकताओं पर ध्यान देते हुए अपराधियो को सींखचों के पीछे भेजने के निर्देश दिए हुए है। उन्होंने बताया कि थाना मंडी क्षेत्र में अवैध नशे का कारोबार चरम पर है जो कुछ ही दिनों में न केवल खत्म हो जाएगा और ऐसा करने वालो को कानून का पाठ पढ़ाया जाएगा क्योंकि नशा समाज को खोखला करने के अतिरिक्त युवाओं के जीवन से खिलवाड़ कर रहा है, जिन युवाओं पर देश के भविष्य की बागडोर है, अगर वे ही सही नही होंगे तो देश का क्या स्वरूप होगा, इसे आसानी से समझा जा सकता है। उन्होंने जनता से भी आह्वान किया है कि नशे के अवैध कारोबार की सूचना थाने को दें और उन समाज विरोधी तत्वों से बिल्कुल डरने की ज़रूरत नही है, उनकी जगह जेल में है और वे बाहर आने को भी तरस जाएंगे। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर विश्वास करके सहयोग करने तथा समाज को सभ्य और सुदृढ बनाने में अपने दायित्वों के निर्वहन करने की भी अपेक्षा की है। उन्होंने क्षेत्र की जनता से किसी भी प्रकार के अवैधानिक कार्यो के लिए पुलिस से सीधा संपर्क करके समस्या का समाधान कराने की अपेक्षा भी की है।
रिपोर्ट रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़