खबर सहारनपुर की देवबंद तहसील से
वाल्मीकि समाज के लोगों ने सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन भेजा है। इसमें उन्होंने कुछ लोगों पर सार्वजनिक समाज की भूमि पर अवैध रुप से कब्जे के प्रयास का आरोप लगाया है।
ज्ञापन में वाल्मीकि बस्ती निवासी कुलदीप, सोनू, सीताराम, अशोक कुमार, धीरज आदि लोगों ने बताया कि करंजाली मार्ग के समीप वाल्मीकि बस्ती की सार्वजनिक समाज की भूमि में पिछले सौ वर्षों से बच्चों के शव दफनाए जाते हैं जबकि कुछ भूमि में नगर पालिका परिषद ने शौचालय बनवाए हुए हैं। आरोप है कि देवबंद, देहरादून और मुजफ्फरनगर निवासी कुछ लोग कई दिनों से उक्त भूमि पर कब्जे का प्रयास कर रहे हैं और उन्हें जगह खाली करने की धमकी दे रहे हैं। जिससे समाज में भारी रोष बना हुआ है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मामले में स्थानीय अधिकारियों को कार्रवाई किए जाने का आदेश देने की गुहार लगाई है।
रिपोर्ट रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़