✍राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
16 दिसम्बर विजय दिवस के उपलक्ष्य में मिशन चौक में कटनी पुलिस बैण्ड द्वारा दी गयी विशेष प्रस्तुति
पुलिस बैण्ड द्वारा शहीदो को देशभक्ति धुनो से दी गयी भावभीनी श्रद्वांजलि
कटनी= दिनांक 16 दिसम्बर 2024 को पुलिस मुख्यालय के मुख्यमंत्री जन कल्याण पर्व एंव विजय दिवस के अवसर पर जिला कटनी के मिशन चौक में पुलिस बैंड द्वारा विशेष प्रस्तुति दी गई । यह प्रस्तुति ना केवल देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत थी, बल्कि इसने भारतीय सेना के बलिदानों की याद दिलाई। 16 दिसम्बर 1971 को युद्व के दौरान अपने की आहुति देने वाले शहीदो को भावभीनी श्रद्वांजलि बैण्ड प्रदर्शन के माध्यम से दी गयी। यह दिन 16 दिसंबर को मनाया जाता है, जो 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में भारत की ऐतिहासिक जीत का प्रतीक है पुलिस बैंड ने देशभक्ति गीतों की धुनों के माध्यम से लोगों को प्रेरित किया और माहौल को गर्व व उत्साह से भर दिया। इस प्रस्तुति ने विजय दिवस की भावना को और अधिक गहराई से उजागर किया और देश के प्रति सम्मान का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस बैंड द्वारा दी गई प्रस्तुति ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया और पूरे वातावरण में देशभक्ति की भावना भर दी।
पुलिस बैण्ड प्रस्तुति के दौरान मिशन चौक कटनी में पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन,जिलाधीश दिलीप यादव,जनप्रतिनिधी दीपक टंडन, नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक, रामरतन पायल, पीतम्बर टोपनानी, सुनील उपाध्यय, एएसपी कटनी संतोष डेहरिया,एसडीएम कटनी प्रदीप मिश्रा, सीएसपी कटनी श्रीमति ख्याति मिश्रा, रक्षित निरीक्षक श्रीमति संध्या ठाकुर, थाना प्रभारी यातायात राहुल पांडे, थाना प्रभारी कुठला अभिषेक चौबे, थाना प्रभारी कोतवाली आशीष शर्मा,जनप्रतिनिधीगण , आमजन , स्कूली बच्चे व पुलिस अधि0/कर्मचारी उपस्थित रहे।।