जनपद बिजनौर के
स्योहारा क्षेत्र में कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया
ऑल इंडिया प्यामे इंसानियत फ़ोरम की और से ज़रूरत मन्दो को कम्बलों का वितरण किया गया।
रिपोर्टर
इंडियन टीवी न्यूज़ से ब्यूरो चीफ मयंक यादव की रिपोर्ट
एंकर
आपको बता दें जनपद बिजनौर के स्योहारा में मक्का मस्जिद पर ऑल इंडिया प्यामे इंसानियत फ़ोरम यूनिट की और से कम्बल वितरण कार्यक्रम किया गया।
कार्यक्रम में शहर इमाम मौलाना क़ामिल क़ासमी, वरिष्ठ समाजसेवी प्रसिद्ध चिकित्सक मनोज कुमार वर्मा,उपनिरीक्षक अस्कर ख़ान द्वारा ज़रूरत मन्दो लोगों को कम्बल वितरित किए गए।
इस मौके पर मौलाना अरशद हक़ी ने जानकारी देते हुए बताया ऑल इंडिया प्यामे इंसानियत फ़ोरम स्योहारा यूनिट की और से हर साल की तरह इस साल भी ज़रूरत मन्दो को कम्बल बांट रही है जिसमे 600 लोगों को कम्बल वितरित किए जाएंगे।
इस मौके पर वरिष्ठ समाजसेवी प्रसिद्ध चिकित्सक मनोज कुमार वर्मा ने कहा कर्म से बड़ा कोई धर्म नही उन्होंने कहा हमे हर किसी ज़रूरत मन्द की मदद करने के लिए आगे आना चाहिए आज के दौर में जहां इंसान के पास अपनो के लिए वक़्त नही है ऐसे में संस्था द्वारा जो कार्य किया जा रहा है वो सराहनीय है।
इस मौके पर संस्था के पदाधिकारियों सहित मदरसे के शिक्षक भी मौजूद रहे।