नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरो हजारीबाग
लिखित परीक्षा के आधार पर दारू पंचायत में सहिया का चयन
हजारीबाग/दारू: दारूपंचायत के बक्शीडीह एवं जबरा में रिक्त सहिया पद का चुनाव किया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अमरेश कुमार एवं दारू पंचायत के मुखिया सुनील कुमार उर्फ भोला इस प्रक्रिया में उपस्थित रहे। कुल 11 महिलाओं ने आवेदन दिया था, जिसमें से छह उम्मीदवार को आयोग्य घोषित किया गया। पांच उम्मीदवारों के बीच लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया, जिसमें बबली कुमारी का चयन किया गया। डॉ अमरेश कुमार, मुखिया सुनील कुमार, वार्ड सदस्य किशुन प्रसाद, बीपीएम अजय कुमार दास, एस टी टी सज्जन कुमार सिंह, उमेश प्रसाद, इक्का अलका कुल्लू, कुमारी रेखा वर्मा, सहिया मंजू शर्मा, सुशीला कुमारी, कलावती कुमारी संतोष कुमार सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।