चित्तौड़गढ़
सुरेश शर्मा
विधायक धाकड़ ने रतलाम में पश्चिम रेलवे के रतलाम मण्डल में रेल अधिकारियों के साथ की बैठक
बेगू विधायक डॉ सुरेश धाकड़ ने
रतलाम में पश्चिम रेलवे के रतलाम मण्डल में रेलवे से सम्बंधित डीआरयूसीसी बैठक में रतलाम मण्डल क्षेत्र से जुड़े पदाधिकारियों व रेल अधिकारियों के साथ बैठक में भाग लिया एवं निम्न बिंदुओं पर चर्चा की मीडिया प्रभारी गोपाल शर्मा ने बताया कि विधायक ने बांद्रा ट्रेन को चित्तौड़गढ़ स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर एक पर लाया जाए, हरिद्वार ट्रेन को प्रतिदिन चलाया जाए जिससे क्षेत्र के आमजन को विशेष सुविधाएं मिलेंगी। वंदे भारत ट्रेन को उदयपुर से प्रातः 5 बजे चलाया जाए, मेवाड़ एक्सप्रेस को निजामुद्दीन से हरिद्वार तक बढ़ाया जाए, चित्तौड़गढ़ स्टेशन के साइकिल स्टैंड को शिफ्ट किया जाए, सार्वजनिक शौचालय को भी सामने से हटाकर एक तरफ शिफ्ट किया जाए, चित्तौड़गढ़ स्टेशन पर प्रवेश द्वार को चौड़ा किया जाए, स्टेशन पर रखे इंजन को पीआरएस ऑफिस के बाहर शिफ्ट किया जाए, यात्रियों एवं विशेष कर बुजुर्गों के लिए एंट्री पर सी टाइप गेट लगाया जाए, जोजरों का खेड़ा, शंभूपुरा, फाटक एवं चित्तौड़ शहर में निंबाहेड़ा रोड पर ओवर ब्रिज अथवा अंडर ब्रिज बनाए जाने की बात रखी। साथ ही नीमच बेगू सिंगोली रावतभाटा कोटा रूट का सर्वे का क्या स्टेटस कब तक पूरा होगा इसकी भी जानकारी ली।