जिला अवार्ड से सम्मानित हुए अमित जायसवाल
सोनभद्र समाचार ब्यूरोचीफ नन्दगोपाल पाण्डेय
रावटसगंज लाइंस क्लब प्रतिनिधियों ने किया सम्मानित
सोनभद्र। रावटसगंज लायंस क्लब प्रतिनिधियों द्वारा पूर्व लायंस क्लब अध्यक्ष अमित जायसवाल को जिला अवार्ड से सम्मानित किया गया।
रावटसगंज लायंस क्लब अध्यक्ष राधिका सिंह ने बताया कि विगत वर्ष लायंस क्लब रावटसगंज के अध्यक्ष रहे अमित जायसवाल द्वारा बेहतर कर प्रणाली व आम जनमानस की मदद सेवा कर में अच्छे प्रदर्शन करने पर इलाहाबाद मंडल द्वारा नाम पुरस्कृत में जोड़ते हुए रावटसगंज संगठन अध्यक्ष व प्रतिनिधि मंडल को अवगत कराया गया जिससे सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल की शुभकामनाएं की गई। इस दौरान किशोरी सिंह दया सिंह परमजीत कौर जय कुमार केसरी कल्पना केसरी विमल अग्रवाल, हरीश अग्रवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।