स्लग-गांव में हत्या।।
GANJBASODA-6 JUNE-GANV MAI HATTYA
लोकेशन- गंजबासौदा जिला विदिशा
मामूली से विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट एक की मौत।
घटना का अंजाम देकर चार आरोपी हुए फरार, जिनमें पूर्व सरपंच शामिल।
हत्या को लेकर पूरे गांव में मातम का माहौल फैली सनसनी।
एंकर-चौरावर पंचायत के सेमरी गांव में मामूली से विवाद को लेकर आरोपियों ने एक व्यक्ति की दर्दनाक हत्या कर दी ,हत्या को अंजाम देकर सभी आरोपी फरार हो गए ,हत्या को लेकर गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई गांव में मृतक व्यक्ति की अंत्येष्टि जब तक नहीं की गई जब तक प्रशासन के द्वारा आरोपियों को जल्द पकड़ने की बात नहीं कही गई, टीआई के आश्वासन पर गांव के लोगों ने मृतक का अंतिम संस्कार किया, वही क्षेत्र में पुलिस बल तैनात है।
वॉइस ओवर-सेमरी गांव में गुलाब सिंह लोधी की हत्या गांव के ही दबंग और पूर्व सरपंच तेज सिंह लोधी ने अपने साथियों के साथ दर्दनाक हत्या कर दी ,बताया जाता है कि पुरानी रंजिश के चलते कल शाम एक विवाद हुआ था गुलाब सिंह की एक टपरिया रोड के किनारे बनी हुई है जिसे हटाने के लिए तेज सिंह लोधी ने उससे कड़े रुख में कहा था कि यहां सीसी निर्माण होना है और यह टपरिया हटा लेना गुलाब सिंह ने कहा हटा लेंगे लेकिन मामला इतना बढ़ गया मारपीट होने लगी और पत्थर डंडो से मारपीट कर दी और सभी आरोपी भाग खड़े हो गए वहीं गंभीर हालत में गुलाब सिंह को शासकीय राजीव गांधी जन चिकित्सालय लाया गया जहां उच्च उपचार के लिए उसे विदिशा रेफर किया ,जहां स्थिति नाजुक होने के चलते गुलाब सिंह ने दम तोड़ दिया, हत्या को अंजाम देने वाले पूर्व सरपंच तेज सिंह लोधी मोहन ,राजू व अन्य आरोपियों तलाश शुरू कर दी ,पुलिस बल गांव में तैनात कर दिया गया।
वहीं हत्या को लेकर गांव में आक्रोश देखा गया गांव के बीच सड़क पर लाश रखकर प्रदर्शन भी किया गया और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की गई । गांव में तनाव इतना था कि हर कोई व्यक्ति की आंखें नम थी वही स्थिति को संभालते हुए टी आई सुमी देसाई ने मामला दर्ज करते हुए आरोपियों शाम तक गिरफ्तार करने की बात कही
बाइट- सुमी देसाई टीआई सिटी कोतवाली गंजबासौदा।
बाइट-मृतक की बहन।
बाइट-हीरा बाई मृतक की पत्नी।।
इन्डियन ब्यूरो चीफ रूपसिंह यादव जिला विदिशा