स्लग-परेशान उपभोक्ता।
GANJBASODA-5JUNE-PARESHAN UPBHOKTA
लोकेशन -गंजबासौदा जिला विदिशा
बंद मीटर का बिल पहुंचा उपभोक्ता के घर।
बिल का भुगतान करने असमर्थ है उपभोक्ता।
बिल निराकरण कराने के लिए 3 दिन से चक्कर लगा रहा है परेशान उपभोक्ता।
एंकर-आपके घर में मीटर लगा ही ना हो और आपके घर बिजली का बिल पहुंच जाए ,शायद आप को झटका लग सकता है, जी हां कुछ ऐसा ही हुआ गंजबासौदा के अमर सिंह मालवीय के साथ जिन्होंने साल 2008 में निजी मकान को बेचा था वकायदा पूरा बिल भुगतान करके लाइट कनेक्शन भी कटवाया इसके लिए उन्होंने आवेदन भी दिया और आवेदन की रिसिप्ट भी ली लेकिन विद्युत विभाग अमर सिंह मालवीय का पीछा नहीं छोड़ रहा है बंद मीटर का लाइट का बिल उनके घर पहुंचा दिया ।
वॉइस ओवर- गंजबासौदा के रहने वाले अमर सिंह मालवीय विद्युत वितरण कंपनी की लापरवाही के चलते खासे परेशान हैं दिनभर ऑटो चलाकर बमुश्किल अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं लेकिन अब उनके सामने एक ओर मुश्किल खड़ी हो गई है 2008 में अमर सिंह ने अपना निजी मकान बैचा था और बाकायदा विद्युत कनेक्शन भी कटवा दिया था जिसका कोई बकाया राशि नहीं है इस बात की उन्हें रिसिप्ट भी मिली है लेकिन हैरानी की बात यह है कि अमर सिंह के घर मई महीने का बिजली का बिल 2198 रुपए का विभाग ने भरने के लिए पहुंचा दिया है जबकि 14 साल होने के बाद भी किसी प्रकार की उनके द्वारा उस कनेक्शन से लाइट नहीं जलाई है फिर भी विभाग के अधिकारी आंख बंद कर बिल थमा दे रहे हैं इतना ही नहीं बिल पर मीटर रीडिंग भी अंकित है।
वहीं दूसरी तरफ मामले की जानकारी मीडिया को लगी तो उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारी ए ई से बात की तो उन्होंने तुरंत जांच कराकर कार्रवाई करने की बात तो कह दी है लेकिन कहीं ना कहीं विभाग की छवि खराब हो ही रही है फिर विभाग अपनी गलती स्वीकार करें या ना करें इसमें सामने वाला परेशानी में ही आही जाता है अमर सिंह पिछले 3 दिनों से विद्युत विभाग के अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन उनका निराकरण नहीं हो सका आनन-फानन में अधिकारियों ने जांच कराकर कार्रवाई की बात तो कही है ,विभाग हर लापरवाही के मामले में पल्ला झाड़ लेता है पिछले दिनों में भी ऐसे कई मामले सामने आए हुए थे।
बाइट- के. एस. दोहरे-A E विद्युत
वितरण कंपनी गंजबासौदा
बाइट-अमर सिंह मालवीय उपभोक्ता।इंडियन न्यूज ब्यूरो चीफ रूपसिंह यादव जिला विदिशा