ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

खेत में करंट लगने से बोरिंग मशीन के मजदूर की हुई मृत्यु : कैमोर पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया जांच में

```

*खेत में करंट लगने से बोरिंग मशीन के मजदूर की हुई मृत्यु : कैमोर पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया जांच में*

*कटनी=* जिले के कैमोर थाना अंतर्गत ग्राम संगवारा निवासी अरविंद कुमार पटेल पिता नवल कुमार पटेल के द्वारा अपने खेत में बोरिंग किए जाने हेतु बोरिंग मशीन एजेंट ब्रह्मदत्त पटेल निवासी चाका कटनी से बोरिंग की मशीन गत दिवस सोमवार को गांव में बुलाकर अपने खेत में लगवा कर बोर कराया जा रहा था । खेत में करीब 40 फीट बोर होने के उपरांत बोरिंग मशीन पर आए हुए मजदूरों में से भान सिंह कुलस्ते पिता कुल्ला कुलस्ते उम्र 30 साल निवासी ग्राम हर्रा टिकुर थाना टिकरिया जिला मंडला को बाजू वाले मिथुन पटेल पिता लाल जी पटेल के खेत में बिजली के नंगे तारों से करंट लगने से मजदूर भान सिंह को गंभीर रूप से घायल होने पर विजयराघवगढ़ अस्पताल ले जाया गया , जहां उसकी मृत्यु हो गई । सूचना मिलने पर टी.आई. कैमोर अरविंद जैन द्वारा अपने स्टाफ उपनिरीक्षक एन एल परते , प्रधान आरक्षक प्रेम शंकर पटेल, आरक्षक सौरव के साथ तत्काल पहुंच कर शवपंचनामा कार्यवाही उपरांत मृतक मजदूर भान सिंह कुलस्ते का शव मंडला निवासी मजदूरों और एजेंट को अंतिम संस्कार हेतु प्रदान कर शव को मंडला तक पहुचाने में टी आई कैमोर ने सहयोग किया गया।

*रिपोर्ट= राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *