“पुलिस द्वारा ट्रक कटिंग कर चोरी किया गया माल किया बरामद”
35 मोबाइल सहित 05 आरोपियों को दबोचा।
राजगढ़ संवाददाता रामबाबु चौहान
राजगढ़ जिला पुलिस कप्तान के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजगढ़ व एसडीओपी ब्यावरा के मार्गदर्शन में ब्यावरा की पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये आरोपियों से ट्रक कटिंग का चोरी माल बरामद किया गया है ब्यावरा पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति चोरी किये हुये मोबाइल झोले में लेकर बेचने की फिराक में खड़ा है जिस पर ब्यावरा थाना प्रभारी द्वारा तत्काल टीम बनाकर वरिष्ठ अधिकारियों से निर्देश प्राप्त कर टीम को रवाना किया गया सूचना पर आरोपी सुनील वर्मा उम्र 20 साल निवासी चारखेड़ी से इन्दौर नाका पर एक बैग में भरे हुये 30 मोबाइल बरामद किये,मोबाइल लाने के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा कुनाल व्यास निवासी ब्यावरा से मोबाइल खरीदना बताया पुलिस द्वारा टीम बनाकर तत्काल कुनाल व्यास के बारको सिटी वाले गोदाम पर दबिश दी गई एवं कुनाल व्यास से चोरी के 02 मोबाइल एवं 05 नग एलईडी टीवी बरामद की गई, कुनाल द्वारा उक्त सामान के संबंध में दस्तावेज पेश नही किये एवं गोलू अग्रवाल द्वारा सामान बेचने के लिये देना बताया कुनाल व्यास द्वारा उक्त मोबाइल आयुष, अमित अग्रवाल निवासी बीनागंज एवं कपिल साहू निवासी बीनागंज को भी मोबाइल बेचना बताया उक्त आरोपीगणों के कब्जे से कुल 35 मोबाइल कीमती 70000 रूपये एवं 05 एलईडी टीवी कीमती 100000 रूपये कुल कीमती 1,70,000 रूपये का धारा 102 जाफौ के अंतगर्त चोरी का संदेह होने से बरामद कर जप्त किया गया एवं पांचो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, प्रकरण में आरोपी गोलू अग्रवाल फरार है। उक्त माल ट्रक कटिंग का होकर गोलू अग्रवाल द्वारा कंजरो से प्राप्त करने के संबंध में भी सुराग मिले है।
बाइड:-राजपाल सिंह राठौड़ थाना प्रभारी ब्यावरा।