स्लग- मनरेगा के तहत 100 मजदूरों को मिला काम ग्राम रुपापुर के प्रधान ने की शुरुआत काम की
जालौन:-कोविड-19 महामारी के दौरान गरीब व मध्यम वर्ग दयनीय स्थिति से गुजर रहा है! मजदूरों को काम नहीं मिल रहा है इसके लिए ग्राम पंचायत स्तर पर सरकार के दिशा निर्देश के अनुसार मनरेगा में काम दिया जाता है! विकासखंड माधवगढ़ के ग्राम पंचायत रूपापुर में नवनिर्वाचित प्रधान समर सिंह के द्वारा मनरेगा के तहत लगभग सौ मजदूरों को काम दिया गया! मजदूरो ने गन्धा पर काम किया! मजदूरों में खुशी का माहौल है उन्होंने ग्राम प्रधान समर सिंह दोहरे व पंचायत मित्र राजेश ओझा के इस प्रयास की प्रशंसा की! इस कार्य से ग्राम के मजदूर वर्ग के लोगों को कुछ राहत अवश्य मिलेगी! वार्ता मे ग्राम प्रधान समर सिंह ने बताया कि सरकार की हर योजना से पात्रो को लाभ दिलाना उनकी प्राथमिकता है!
बाइट मजदूर
बाइट पंचायत मित्र
बाइट ग्राम प्रधान समर सिंह
रिपोर्टर:- वी॰पी॰ चतुर्वेदी जनपद जालौन