खबर सहारनपुर के देवबंद से
थाना देवबन्द पुलिस ने महिलाओ पर अश्लील फब्तिया कसने वाला मनचला अभियुक्त किया गिरफ्तार.
सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में महिला सम्बन्धी अपराध की रोकथाम व मनचले अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे प्रभारी निरीक्षक सुनील नागर के कुशल नेतृत्व मे थाना देवबन्द एण्टीरोमियों पुलिस टीम द्वारा मिशन शक्ति के तहत चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे नीले गेट जी०टी० रोड़ पर आने-जाने वाली महिलाओं तथा छात्राओं पर अश्लील फब्तियां कसने वाला व अश्लील गाने वाला मनचला अभियुक्त आसिफ पुत्र ईद्रिश निवासी सल्लापुर थाना देवबंद जनपद सहारनपुर को थाना देवबन्द क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।अभियुक्त के विरुद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही अमल मे लायी जा रही है।
रिपोर्टर रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़