सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि रामपुर मनिहारन रेलवे फाटक पर मरम्मत का कार्य चल रहा है जिस कारण सडक मार्ग पूर्ण रुप से बन्द किया गया है। अतः आज दिनांक 29.01.2025 शाम 06.30 बजे से दिनांक 30.01.2025 प्रातः 08.00 बजे तक सहारनपुर की ओर जाने वाले सभी प्रकार के वाहन नानौता स्थित संजय चौक से डायवर्ट होकर गंगोह रोड से होते हुए सहारनपुर जायेंगे।
रिपोर्ट रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़