नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरो हजारीबाग
हेल्पिंग कॉर्प्स के पलामू जिला समन्वयक के ट्वीट पर मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान
ए र रहमान ने की मुख्यमंत्री से जांच उपरांत करवाई की मांग
हजारीबाग झारखंड: यू तो झारखंड में अंचल का यह खेल कोई नया नहीं है, आए दिन अंचल अधिकारियों व अंचल कर्मी के कई करवानामे का पर्दाफाश होते रहता है । परंतु जिला प्रशासन की लीपापोती से मामले को दबा दिया जाता है ।
गौरतलब है कि गुरुवार को सोशल मीडिया पर पलामू के मोहम्मदगंज अंचल कार्यालय में एक बुजुर्ग महिला से जमीन के दाखिल खारिज करने के एवज में 12 हजार रुपए घुस लेते अंचल कर्मी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है । इसी वीडियो को लेकर हेल्पिंग कॉर्प्स फाउंडेशन के एंटी करप्शन सेल के जिला समन्वयक ए र रहमान ने एक्स पर ट्वीट करते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मामले को तत्काल संज्ञान में लेते हुए , बुजुर्ग महिला को न्याय व दोषी अंचल कर्मी पर जांच उपरांत कारवाई की मांग की है ।
जिसपर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पलामू जिला उपायुक्त को इस मामले पर जांच करते हुए दोषी पाए जाने पर तत्काल कारवाई करते हुए उनको सूचित करने को कहा है ।