महिला सशक्तिकरण अभियान तथा साइबर क्राइम कार्यशाला का आयोजन किया गया।
मवाना मेरठ संवादाता
प्रिंस रस्तोगी
ए एस इंटर कॉलेज मवाना मेरठ में छात्र-छात्राओं के लिए उप निरीक्षक दिव्या भारती एवं उप निरीक्षक अंजुम पठान के साथ राखी एवं मीनाक्षी का विद्यालय आगमन पर कोऑर्डिनेटर अंजू सिंह एवं चीफ प्रॉक्टर मीनाक्षी के द्वारा अंग वस्त्र माला के द्वारा स्वागत एवं सम्मान किया गया विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर मेघराज सिंह ने समस्त टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया उप निरीक्षक अंजुम पठान ने बताया कि दिन प्रतिदिन महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं इस और शासन के द्वारा महिलाओं को सशक्त करने के लिए महिला सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत यदि आपको कोई भी व्यक्ति परेशान करता है तब उसकी सूचना तत्काल संबंधित थाने को उपलब्ध कारण और यदि आप रात को कहीं पर जा रहे हैं और आपको किसी अप्रिय घटना का निर्देश होता है तब रात 10:00 बजे से प्रातः 6:00 बजे तक आप डायल 112 की मदद दे सकते हैं वह आपको सुरक्षित स्थान तक पहुंचाएंगे महिलाओं के साथ यदि कोई भी अप्रिय घटना का अंदेशा हो तब उसकी सूचना 1090 पर आवश्यक रूप से उपलब्ध कारण तत्काल पुलिस प्रशासन की सहायता प्राप्त होगी दिन प्रतिदिन साइबर क्राइम के अंतर्गत डिजिटल हरासमेंट बढ़ते जा रहे हैं यदि आपसे कोई भी आपके खाते की जानकारी मांगता है या यह बताता है कि आपके किसी परिवार के सदस्य के द्वारा कोई गलत काम किया गया है और वह हमारी हिरासत में है तब बिना घबराए किसी के बहकावे में ना आए तथा इसकी सूचना तत्काल 1930 पर उपलब्ध कराए इस कार्यशाला में लगभग 2200 से अधिक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे उपनिरीक्षक दिव्या भारती ने बताया कि हमें सोशल मीडिया पर परीक्षित व्यक्ति की ही रिक्वेस्ट एक्सेप्ट करनी चाहिए तथा अपने अकाउंट को पब्लिक नहीं करना चाहिए जिस व्यक्ति को हम नहीं जानते हैं उसे अपने साथ सोशल मीडिया पर नहीं जोड़ना चाहिए इसी प्रकार नए-नए ऐप मोबाइल में नहीं डाउनलोड करने चाहिए क्योंकि इससे हमारा डाटा साइबर अपराधियों के पास जा सकता है