ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

वनपरिक्षेत्र जतारा में अतिक्रमण के विरुद्ध फिर शुरू हुई बुलडोजर कार्यवाही

```

लोकेशन टीकमगढ़
जिला ब्यूरो
महेंद्र कुमार दुबे बॉबी

नवागत मुख्य वन संरक्षक छतरपुर और नवागत वन मंडल अधिकारी एवं उपवनमंडल अधिकारी टीकमगढ़ के दिशा निर्देशन और मार्गदर्शन में वर्षों पुराने अतिक्रमण को बेदखल करने की कार्यवाही वन परिक्षेत्र अधिकारी जतारा शिशुपाल अहिरवार के नेतृत्व में फिर से शुरू हो गई। जिसके तहत प्रशासन के सहयोग से दिनांक 31/01/2025 पूरे दल बल के साथ वन परिक्षेत्र जतारा का वन अमला बीट पलेरा नंबर दो के कक्ष क्रमांक 313 में पहुंचा जहां पर पूर्व से नामजद वन अपराध मे लिप्त अतिक्रमणकारी हरलाल कुशवाहा एवं अन्य दो से तीन सभी निवासी पलेरा के द्वारा वन क्षेत्र में अवैध रूप से बनाए गए वर्षों पुराने पक्के मकानों और बाड़ियों को बुलडोजर/जेसीबी की सहायता और वन अमले के सहयोग से जमीजोंद करते वन भूमि से बेदखल किया गया। और उसके बाद उन सभी के विरुद्ध नामजद वन अपराध प्रकरण क्रमांक 250/11 दिनांक 31/01/2025 पंजीबद्ध किया जाकर जप्ती की कार्यवाही की गई। और मौके से घर मकानों के अतिरिक्त लगभग 5 हेक्टेयर वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *