विजिलेंस टीम की आकस्मिक छापेमारी से तल्हेडी में हड़कंप
28 बकायदारों और 4 बिजली चोरी करते हुए पकड़े गए लोगों के विरुद्ध होगी कानूनी कार्यवाही: एसडीओ संतोष कुमार
तल्हेडी बुजुर्ग विधुत बिल बकायेदारों ओर विधुत चोरी करने वाले लोगों के विरुद्ध विजिलेंस टीम की आकस्मिक छापामारी से गांव तल्हेडी बुजुर्ग में हड़कंप मच गया, इस दौरान विद्युत विभाग के अधिकारियों द्वारा करीब 40 कनेक्शन काटे गए।
बुधवार को मुख्य अभियंता सुनील कुमार के निर्देश अनुसार सहारनपुर विजिलेंस प्रभारी विनोद सिंह के नेतृत्व में तल्हेडी बुजुर्ग विधुत उपखण्ड अधिकारी सन्तोष कुमार ने गांव तल्हेडी बुजुर्ग में संयुक्त रूप से छापामारी की। मौके पर मौजूद एसडीओ सन्तोष कुमार ने बताया कि गांव तल्हेडी बुजुर्ग के उपभोक्ताओं पर करीब तीन करोड़ रुपए विधुत बिल बकाया है जिसको लेकर विजिलेंस टीम द्वारा छापामारी की गई है। उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान विद्युत बकाए दारों के करीब 43 कनेक्शन काटे गए हैं और 12 उपभोक्ताओं के ओटीएस फॉर्म भरे गए हैं। इसके अलावा करीब अस्सी हजार रुपए विद्युत बकायेदारों से वसूली की गई है जबकि 28 बकाएदारों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। तल्हेडी उपखंड के जेई बबलू कुमार ने बताया कि छापामारी के दौरान ऐसे चार लोगों को चिन्हित किया गया है जो बिजली चोरी करते हुए पकड़े गए हैं उनके विरुद्ध भी कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। विजिलेंस प्रभारी विनोद सिंह का कहना है कि जल्द से जल्द विधुत बकाएदार अपना विद्युत बिल जमा कराए अन्यथा उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी। आक्समिक छापामारी के दौरान एसडीओ नागल लक्ष्मीकांत, आमकी विद्युत उपखंड के जेई लोकेश कुमार, पाहुपुर उपखंड के जेई भगवान सहाय, टीजीटू इमरान और पंकज के साथ समस्त विद्युतकर्मी मौजूद रहे।
रिपोर्ट रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी