माता सीता को देखकर भगवान राम के मन में अनुराग उत्पन्न होता है :सुनीता
सोनभद्र समाचार ब्यूरोचीफ नन्दगोपाल पाण्डेय
सोनभद्र। रावटसगंज तहसील में चतरा ब्लॉक के जलखोरी ग्राम में हनुमान मंदिर पर चल रही मानस यज्ञ एवं श्री राम कथा में चतुर्थ दिवस पर विधिवत पूजन एवं बिद्वान पंडितों द्वारा पारायण किया गया तथा सायं काल श्री राम कथा, कथा वाचीका मानस माधुरी सुनीता पांडे द्वारा धनुष यज्ञ एवं राम विवाह की कथा का वर्णन किया गया उन्होंने कहा कि मिथिला नगरी में भगवान राम को देखकर माता सीता के मन में एवं माता सीता को देखकर भगवान राम के मन में अनुराग उत्पन्न होता है और माता सीता द्वारा माता गौरी से पूजन करके राम को वर के रूप में प्राप्त करने हेतु याचना की जाती है और माता गौरी से अपने मनोकामना को पूर्ण होने का वरदान प्राप्त करती है उधर स्वयंवर में जब विभिन्न देशों के अनेकों राजा धनुष को भंग कर नहीं पाते तो विदेह राज जनक उदास हो जाते हैं और उनके मन में अपार पीड़ा होती है तथा वह स्वयंवर में कहते हैं कि यह पृथ्वी वीरों से खाली है यह बात जीवाचार्य लक्ष्मण जी को अच्छी नहीं लगती आगे अब भगवान श्री राम अपने गुरु विश्वामित्र का आदेश प्राप्त कर धनुष का भंजन करते हैं और माता सीता उनको वरमाला डाल देती हैं तत्पश्चात अयोध्या में राजा दशरथ के यहां यह शुभ समाचार भिजवाया जाता है और महाराज दशरथ बारात लेकर के जनकपुर आते हैं और जनकपुर में राम सहित चारों भाइयों का विवाह संपन्न होता है lइस अवसर पर कृष्ण कुमार .द्विवेदी, जितेंद्र सिंह,राजेश पटेल,रामप्रसाद सुभाष पाठक, वीरेंद्र पटेल, महेंद्र पटेल, रामकुमार पटेल, राजकुमार सिंह, गोविंद पटेलसमेत सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।