ब्यूरो चीफ मनोज भट्ट
जिला बस्तर छत्तीसगढ़
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों एवं सम्मानित सदस्यों से मुलाकात कर भाजपा महापौर प्रत्याशी संजय पाण्डे एवं भाजपा पार्षद प्रत्याशियों को आशीर्वाद प्रदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा शहर के विकास के साथ यहां व्यापार को बढ़ावा देने और रोजगार के नए अवसर प्रदान करने के लिए कृत संकल्पित है। हम आप सभी के सहयोग से जगदलपुर में विकास के नए अध्याय की शुरुआत करेंगे।