नक्शा पास कराने के 60000रुपए की रिश्वत लेते जे ई गिरफ्तार,
एंटी करप्शन टीम ने पकड़ा।
संवाददाता अनूप सारस्वत,
मुरादाबाद।अमरोहामें भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में एंटी करप्शन की टीम ने विनियमित क्षेत्र के जूनियर इंजीनियर भानु प्रताप सिंह को ₹60000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है यह मामला एक स्थानीय निवासी इमरान पाशा से जुड़ा है जिन्होंने अपने प्लॉट का नक्शा पास करवाने के लिए एंटी करप्शन टीम से संपर्क किया था जांच में पता चला कि जे ई भानु प्रताप सिंह ने नक्शा पास करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए इमरान पाशा से ₹60000 की रिश्वत की मांग की थी शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने एक सटीक योजना बनाई और शिकायतकर्ता को रिश्वत की रकम के साथ जे ई से मिलने भेजा, आरोपी जे ई ने जैसे ही रिश्वत की रकम स्वीकार की, टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया, पूरी कार्रवाई को वीडियो में कैद किया गया, आरोपी जे ई को नगर कोतवाली लाया गया। जहां उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है एंटी करप्शन टीम के अधिकारियों ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी
इंडिया टीवी न्यूज़ के लिए मुरादाबाद से ब्यूरो चीफ अनूप सारस्वत की रिपोर्ट