यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया का पुतला फूंका, अश्लीलता और असहिष्णुता मंजूर नहीं।
संवाददाता अनूप सारस्वत,
मुरादाबाद।शहर में मंगलवार को रणवीर इलाहाबादिया का पुतला फूंका गया, समय रैना के शो इंडिया’स गॉट टैलेंट में भारतीय समाज में नकारात्मकता, भेदभावपूर्ण मानसिकता, धार्मिक और सांस्कृतिक असहिष्णुता के साथ महिलाओं और बच्चों के प्रति अमर्यादित अश्लील विचारधारा के खिलाफ जूता मार प्रदर्शन का आयोजन कांग्रेस की ओर से किया गया था यह कार्यक्रम मझोला थाने के इलाके के संभल रोड के आजाद नगर में आयोजित किया गया उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस पश्चिम द्वारा जूता मार समारोह का आयोजन किया गया जिसमें राहगीरों से रणवीर इलाहाबादिया के पुतले को जूता चप्पल मरवाई गई कार्यक्रम में पांचो लोगों रणवीर इलाहाबादिया, जसप्रीत सिंह, समय रैना,आशीष चंचलानी और अपूर्व मखीजा का पुतला जलाया गया इस दौरान मुख्य रूप से प्रदेश सचिव हसन जैदी एडवोकेट, सचिव अदनान अमन,असद खान, जैन नकवी, जोरावर बाबा, शोएब खान, आमिर वसी अब्बास, जीशान चौधरी, अनस सुल्तान, मंसूर रजा, अमन मोहम्मद अली, मोहम्मद अली आदि उपस्थित थे
इंडियन टीवी न्यूज़ मुरादाबाद, ब्यूरो चीफ अनूप सारस्वत