ब्यूरो चीफ मनोज भट्ट
बस्तर संभाग के जिला सुकमा के अंतर्गत आनंद सिंह राजपुरोहित पुलिस उपमहानिरीक्षक, परिचालनिक रेंज, सीआरपीएफ, सुकमा एवं धन सिंह बिष्ट, कमांडेड 226 बटालियन, सीआरपीएफ, सुकमा के मार्गदर्शन एवं रणविजय कुमार द्वितीय कमान अधिकारी के निर्देशन एवं उपस्थिति में बी/226 एवं सी/226 बटालियन के मिनपा कैंप पुलिस स्टेशन चिंता गुफा में केंद्र सरकार द्वारा निहित सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस प्रोग्राम के दौरान विभिन्न अति संवेदनशील दूरस्थ गांव जैसे मिनपा गांव के रेगापारा,जु-पारा, बादाम पारा,दुलेर, ताड़मेटला एवं बुरकापाल के आम नागरिकों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया तथा लगभग 600 से अधिक स्कूली बच्चे पुरुष महिलाएं तथा बुजुर्ग उपस्थित हुए। इस प्रोग्राम के तहत स्थानीय नागरिकों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए स्वच्छ जल के संरक्षण हेतु ग्रामीणो को वाटर सिंटेक्स के वितरण के साथ गांव के स्कूली बच्चों को स्कूल वर्दी ,नोटबुक रबर, पेंसिल शार्पनर पेंसिल, बॉक्स स्कूल बैग गांव के पुरुषों को गमछा, लूंगी तथा महिलाओं को साड़ी बर्तन व बुजुर्गों को कंबल चप्पल खाने के लिए स्टील प्लेट ग्लास जरूरतमंद किसानों को खेती करने के लिए उपकरण गैंती फावड़ा तथा मनोरंजन हेतु टेलीविजन घरों को रोशन करने हेतु सोलर लालटेन नवयुवकों को खेल के प्रति जागरूक करने व उनके मनोबल को बढ़ाने हेतु विभिन्न खेल सामग्रियों जैसे क्रिकेट किट ,टेनिस बॉल वॉलीबॉल वॉलीबॉल नेट, फुटबॉल आदि सामानों का वितरण किया गया। आज के कार्यक्रम में केंद्रीय सरकार की मात्र कांची योजनाएं “एक पेड़ एक मां के नाम”व”हर घर तिरंगा”के तहत ग्रामीणो व बच्चों को जोड़कर वृक्षारोपण किया गया तथा तिरंगा वितरण किया गया। इसके अतिरिक्त आसपास के गांव के बीमार ग्रामीणों के लिए चिकित्सा शिविर लगाकर स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों के साथ-साथ 226 बटालियन के चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर बालकृष्ण की देखरेख में रोगियों को दवाई तथा न्यूट्रिशन इत्यादि का वितरण किया गया तथा लगभग 100 रोगियों तथा कुपोषित बच्चों व महिलाओं का निशुल्क परीक्षण व ईलाज किया गया। साथ ही सभी उपस्थित नागरिकों हेतु उत्तम भोजन का व्यवस्था किया गया। गुप्त आयोजन के दौरान ग्रामीणों को खेलकूद प्रशिक्षण एवं पुलिस भर्ती में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया गया तथा किसी भी तरह की समस्या होने पर उनका उचित समाधान करने हेतु ग्रामीणों को आशववशत किया गया। ग्रामीणों ने शासन से जुड़ने का भरोसा दिया। अप आयोजन के दौरान सूरजमल, अप कमांडेड मुक्तिनाथ पांडे सहायक कमांडेड अंशुल मिश्रा सहायक कमांडेंट निरीक्षक/जीडी हंसराज सिंह मीणा व संजय यादव 226 बटालियन के अतिरिक्त दुरुस्त दुरुस्थ गांव के सरपंच उप सरपंच आदि भी उपस्थित रहे। उक्त आयोजन से भारत सरकार तथा सीआरपीएफ के प्रति स्थानीय नागरिकों का विश्वास तथा आकर्षक बड़ा है तथा भविष्य में इसी तरह के कार्यक्रमों को पुणे आयोजन कराने हेतु स्थानीय लोगों ने अनुरोध किया है।